मकर संक्रांति के मौके पर साउथ में कोहराम मचा हुआ है. ढेरों फिल्में आ रही हैं और कई चल रही हैं और कई पिट रही हैं. 46 साल के प्रभास की द राजा साब बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई लेकिन 70 साल के चिरंजीवी की फिल्म ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाकर रख दी. अनिल रविपुडी की कॉमेडी फिल्म 'मना शंकरा वरा प्रसाद गारु (Mana Shankara Vara Prasad Garu)' संक्रांति से पहले 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में चिरंजीवी और नयनतारा लीड रोल में हैं. इसे मिले-जुले रिव्यू मिले हैं लेकिन रिलीज के बाद से इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. फिल्म की डिमांड और लोगों के क्रेज को देखते हुए नए शो भी जोड़े जा रहे हैं.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'मना शंकरा वरा प्रसाद गारु' ने 14 जनवरी का करीब 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 79.60 करोड़ हो गया है. फिल्म ने सिर्फ अपने प्रीमियर से 9.35 करोड़ और ओपनिंग डे पर 32.25 करोड़ कमाए. मंगलवार (14 जनवरी) को इसमें 41.86 फीसदी की गिरावट देखी गई, जिससे इसने 18.75 करोड़ कमाए. हालांकि फिल्म के डायरेक्टर अनिल रविपुरडी ने फिल्म का तीन दि्न का कल ेक्शन 152 करोड़ रुपये बताया है.
మరో అదిరిపోయే సంక్రాంతి
— Anil Ravipudi (@AnilRavipudi) January 15, 2026
అందరికీ సంక్రాంతి శుభాకాంక్షలు pic.twitter.com/QBPAE3BKBG
उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इसने चिरंजीवी की पिछली फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. भोला शंकर ने भारत में 30.63 करोड़, आचार्य ने 56.14 करोड़ नेट और गॉडफादर ने 74.03 करोड़ कमाए थे. यह देखना बाकी है कि क्या यह वाल्टेयर वीरय्या के 161.06 करोड़ के घरेलू कलेक्शन को पार कर पाती है या नहीं.
चिरंजीवी के जन्म के नाम शिवशंकर वरप्रसाद के नाम पर बनी 'मना शंकरा वरा प्रसाद गारु' एक सिक्योरिटी ऑफिसर की कहानी है जो अपनी अलग रह रही पत्नी, जिसका किरदार नयनतारा ने निभाया है, को वापस पाने की कोशिश करता है. फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है: 'एक सिक्योरिटी ऑफिसर जो अपनी अलग रह रही पत्नी और बच्चों को एक बदले की भावना वाले पूर्व-पुलिस वाले से बचाता है, उसे छह साल अलग रहने के बाद अपने रिश्ते को फिर से बनाने का मौका मिलता है.'
फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ज्यादातर शो हाउसफुल चल रहे हैं. प्रोड्यूसर शाइन स्क्रीन्स ने बुधवार को अनाउंसमेंट की कि डिमांड के कारण संक्रांति से पहले फिल्म के लिए एक्स्ट्रा शो जोड़े जा रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'भारी पब्लिक डिमांड पर, 'मना शंकरा वरा प्रसाद गारु' के लिए सभी सेंटर्स पर एक्स्ट्रा शो और एक्सट्रा स्क्रीन जोड़ी गई हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं