- कोरोनावायरस को लेकर मल्लिका दुआ ने शेयर किया भजन
- मल्लिका ने कहा कि इलाज से बेहतर भजन है
- कोरोनावायरस पर बना भजन हुआ वायरल
कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. केवल भारत में ही अभी तक कोरोनावायरस से संक्रमित 128 केस पाए गए हैं, वहीं वायरस के कारण भारत में तीन लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है. हाल ही में कोरोनावायरस को लेकर मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्ट्रेस मल्लिका दुआ (Mallika Dua) ने एक भजन शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस भजन को मशहूर सिंगर नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) ने होली फंक्शन के दौरान गाया था, जिसमें डेंगू, स्वाइनफ्लू और मलेरिया का भी जिक्र किया गया है साथ ही कहा गया कि कोरोना कित्थो आया. इसे लेकर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
मल्लिका दुआ (Mallika Dua) द्वारा साझा किये गए इस भजन को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस कोरोना भजन (Corona Bhajan) को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ओ कित्थो आया कोरोना...जगराता इलाज से बेहतर है." इस तरह मल्लिका दुआ ने इसे लेकर तंज कसा है. नरेंद्र चंचल के इस भजन में कहा गया, "डेंग्यू भी आया, स्वाइनफ्लू भी आया, चिकनगुनिया ने शोर मचाया, खबरें की की हो ना, ओ कित्थो आया कोरोना. मैया जी कित्थो आया कोरोना." मल्लिका दुआ के इस वीडियो पर बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर विशाल ददलानी ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा, "क्या ये लोग सच में पागल हैं? या इस बीमारी ने इन लोगों को पुराने टिकटॉक में पहुंचा दिया है."
बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित मुंबई में 64 वर्षीय मरीज मौत हो गई है. वहीं भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है. मंगलवार को नोएडा और कर्नाटक में नए मामले सामने आए हैं. बीती रात कर्नाटक में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने आए थे कर्नाटक के मंत्री ने कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए हैं. दुनिया भर में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 6000 तक पहुंच गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं