- मलाइका अरोड़ा ने खोला अपने संघर्ष के दिनों से जुड़ा राज
- एक्ट्रेस ने कहा कि ऑडीशन के दौरान कई बार हुई हूं रिजेक्ट
- मलाइका ने कहा कि जब 17 की थी, तब ही...
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने डांस और अपने अंदाज से बॉलीवुड में अलग ही पहचान बना ली है. शाहरुख खान के साथ मलाइका अरोड़ा ने छैया छैया में जो धमाल मचाया था, वो आज भी लोगों को बखूबी याद है. अपने टैलेंट के बलपर मलाइका अरोड़ा इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि वह आज लोगों को जज भी करती हैं. लेकिन यहां तक पहुंचना भी उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया, उन्होंने बताया कि जब वह ऑडीशन के लिए जाती थीं और फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं तो उन्हें कई रिजेक्शन का सामना भी करना पड़ा.
जरीन खान के लेटस्ट फोटोशूट का इंटरनेट पर धमाल, देखें एक से बढ़कर एक Photo
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, "मुझे याद है मैं कई ऑडिशन के लिए जाती थी और मेरी मां मेरे साथ रहती थीं. जब मैंने शुरुआत की तब मैंने कई अस्वीकृतियों का सामना किया, लेकिन इससे मुझे निराशा नहीं हुई. मैंने कभी हार नहीं मानी और कोशिश करती रही. मैं तब 17 साल की थी, जब मैंने अपनी मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर दूसरी चीज मेरे लिए प्रेरणा बनीं और आज मैं एक शो में जज के पद पर हूं." उन्होंने आगे कहा, "ये आसान नहीं था. मैं जब 15-16 साल की थी, तब मुझे पता नहीं था कि मुझे करना क्या है और आज कल के बच्चे जो ऑडिशन में आते हैं वे कितने स्पष्ट हैं कि उन्हें करना क्या है."
सनी लियोन से एक्टर कबीर बेदी ने मांगा मोबाइल नंबर तो एक्ट्रेस ने दे दिया पति का नंबर...
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) , टेरेंस और गीता कपूर के साथ एक रियलिटी डांस शो में जज की भूमिका में नजर आएंगी. बता दें कि मलाइका अरोड़ा 20 साल पहले टेरेंस लुइस की स्टूडेंट भी रह चुकी हैं. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं. दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार कर लिया है. लेकिन दोनों ने अपनी शादी को लेकर कोई बात नहीं की है. मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर वह और अर्जुन कपूर शादी करते हैं तो वह इस बारे में लोगों को बताने से बिल्कुल नहीं कतराएंगी.
देखें वीडियो
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं