मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पोस्ट की फोटो तो बॉलीवुड सितारों ने कर डाली खिंचाई

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों छुट्टियों पर हैं और दोनों ने इंस्टाग्राम हसीन नजारों वाली फोटो पोस्ट करना भी शुरू कर दिया है. लेकिन दोनों ने सोचा नहीं होगा कि इनकी फोटो पर खिंचाई भी हो सकती है.

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पोस्ट की फोटो तो बॉलीवुड सितारों ने कर डाली खिंचाई

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पोस्ट की फोटो तो यूं बना मजाक

खास बातें

  • अर्जुन कपूर ने पोस्ट की फोटो
  • मलाइका अरोड़ा ने भी डाली फोटो
  • बॉलीवुड ने यूं की खिंचाई
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर  (Arjun Kapoor) इन दिनों छुट्टियों पर हैं और दोनों ने इंस्टाग्राम हसीन नजारों वाली फोटो पोस्ट करना भी शुरू कर दिया है. इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर  (Arjun Kapoor) दोनों ही अकसर एक जैसी फोटो पोस्ट करते हैं, और फिर इस पर कमेंट भी करते हैं. अकसर उनके रोमांस को इंस्टाग्राम पर परवान चढ़ते हुए देखा जा सकता है. इस बार भी दोनों ने फोटो पोस्ट की, लेकिन मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को नहीं पता था, इस, बार उनके अपने ही मजाक बनाने लगेंगे. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने पहले इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की तो फिर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी सेम लोकेशन की फोटो शेयर कर दी. इस बार बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने दोनों का मजाक ही बना डाला. 

आमिर खान के ट्वीट पर आया पीएम नरेंद्र मोदी का जवाब, कही ये बात

रानू मंडल ने गाया 'तेरी मेरी कहानी...', आवाज सुन तालियों से गूंज उठा माहौल, देखें Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से पहले अर्जुन कपूर  (Arjun Kapoor) ने हसीन वादियों की फोटो पोस्ट की और लिखाः 'शांत खड़े हो जाओ, कुछ क्षण इंतजार करो, और आभार जताए.' अर्जुन कपूर की इस फोटो पर मलाइका अरोड़ा का भी कमेंट आया. लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने तो अपने को-स्टार अर्जुन कपूर की खिंचाई ही कर डाली. परिणीति चोपड़ा ने कमेंट कियाः 'गलती से लुकिंग गुड.' इस तरह परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर की खिंचाई की. 

अमिताभ बच्चन ने अपनी वसीयत को लेकर किया खुलासा, कहा- सिर्फ अभिषेक को नहीं मिलेगी पूरी प्रॉपर्टी...

Kaun Banega Crorepati 11: 'कौन बनेगा करोड़पति' में आया ऐसा शख्स, खुद अमिताभ बच्चन ने की उसके बालों में कंघी

अर्जुन कपूर  (Arjun Kapoor) के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी सेम लोकेशन की फोटो डाली और उन्होंने भी कुछ इसी तरह का कैप्शन लिखा. लेकिन बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने मलाइका की खिंचाई करने का फैसला लिया. फराह खान ने इस फोटो पर लिखाः 'अब तुम सेम पोस्ट भी डालने लगे हो...' इस तरह फराह खान ने मलाइका अरोड़ा पर तंज कस दिया. हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com