- भगत सिंह कोश्यारी ने 'सोसायटी' फिल्म का पोस्टर किया लॉन्च
- बोले फिल्में ऐसी बननी चाहिए, जो समाज का दर्पण हों
- धीरज सार्थक ने फिल्म की है डायरेक्ट
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फिल्म 'सोसायट' का पोस्टर लॉन्च किया. राज्यपाल भवन में हुए कार्यक्रम में राज्यपाल कोश्यारी ने कहा की 'ऐसी फिल्में बननी चाहिए, जो समाज का दर्पण हों, इन दिनों पाश्चात्य संस्कृति पर ज्यादातर फिल्में बनती हैं जबकि भारतीय संस्कृति और समाज के अनछुए पहलुओं पर लगातार फिल्में बनाने की जरूरत है, क्योंकि आज के युवा परंपराओं से कट रहे हैं, इसलिए फिल्ममेकर्स की जिम्मेदारी बनती है कि वे इस बात का ख्याल रखें और युवाओं को संस्कृति से जोड़े रखे इस तरह की कहानियों पर जरूर ध्यान दें, साथ ही उन्होंने पूरी टीम को फिल्म 'सोसायटी' के लिए बधाई दी और उत्साहवर्द्धन किया. इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर राजेश मोहंती, फिल्म के राइटर और डायरेक्टर धीरज सार्थक के अलावा फ़िल्म के अभिनेता IRS डिप्टी कमीशनर अन्वेष और अभिनेत्री सपना पति मौजूद रहे एसआर इंटरप्राइजर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत अन्वेष ने ही दिया है.
सच्ची घटना पर बनी फिल्म 'सोसायटी' समाज का एक ऐसा सच बयान करती है, जिस पर दरअसल हमारी नजर जाती तो है पर उसको एक फिल्म के रूप में ढालने की कोशिश बहुत कम होती है. फिल्म में दिखाया गया है कि समाज में रहने वाले लोगों की मानसिकता रातों-रात नहीं बदलती. इसमें काफी वक़्त लगता है. यह कहानी एक ऐसे शख़्स की है जो सोशियो-साइको-पैथ है. उसका सामान्य व्यक्तित्व एक खास स्थिति में बदल जाता है और उसके बाद वो खतरनाक तरीके से व्यवहार करता है. फिल्म में एक ऐसी प्रेम कहानी है जो देखने वालों को झकझोर कर रख देगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म में डिप्टी कमिश्नर (IRS) अन्वेष न सिर्फ दमदार लीड रोल में है बल्कि साथ ही फिल्म में म्यूजिक भी दिया है. अन्वेष ब्यूरोक्रेसी के साथ-साथ क्रिएटिव फील्ड से जुड़े है. फिल्म को सीनियर जर्नलिस्ट धीरज सार्थक ने लिखा और डायरेक्ट किया है डायरेक्टर धीरज सार्थक ने वे अपनी फिल्मों के जरिये अक्सर समाजिक मुद्दों को उठाते है.
बता दें कि वेबसीरीज में काम कर चुकी अभिनेत्री सपना पति भी फिल्म में नजर आएंगी, एसआर इंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी यह फिल्म जल्द रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं