विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा तो बॉलीवुड एक्टर, बोले- ना घर के रहे ना...

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री पद से अजित पवार (Ajit Pawar) ने दिया इस्तीफा तो बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट कर कही यह बात...

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा तो बॉलीवुड एक्टर, बोले- ना घर के रहे ना...
अजित पवार (Ajit Pawar) ने दिया इस्तीफा तो कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने किया ट्वीट
  • अजित पवार ने दिया इस्तीफा
  • कमाल आर खान ने किया ट्वीट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर सुप्रीम कोर्ट (SC) के फैसले के बाद अजित पवार (Ajit Pawar) ने उप-मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. महाराष्ट्र में जारी इस सियासी रस्साकशी पर अब बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए अजित पवार पर जमकर निशाना साधा है, हालांकि कमाल आर खान का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. बता दें, देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का खुलासा किया ्है कि अजित पवार अपना इस्तीफा दे चुके हैं.

बॉबी देओल ने बेटे आर्यमान के फिल्मी करियर को लेकर खोला राज, बोले- पक्का नहीं बता सकता...


बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने अजित पवार (Ajit Pawar) पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'आज अजित पवार धोबी का पप्पू बन गए हैं. ना घर के रहे ना घाट के.' कमाल आर खान ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया है. एक्टर के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ड्राइवर की शादी में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, Photos हुईं वायरल

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि बुधवार शाम पांच बजे से पहले फ्लोर टेस्ट किया जाए. इसके बाद भाजपा ने अपने सभी विधायकों को रात नौ बजे मिलने के लिए तलब किया था. लेकिन उससे पहले ही अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) बुधवार को विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध करें. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Pawar, Ajit Pawar Resign, Kamaal R Khan, Kamaal R Khan Tweet Viral, Kamaal R Khan Twitter, Kamaal R Khan On Ajit Pawar, Kamaal R Khan Tweet On Ajit Pawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com