प्रयागराज में महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले में माला बेचने वाली एक लड़की की किस्मत पूरी तरह बदल गई. खूबसूरत आंखों और सादगी भरी शख्सियत ने लोगों का ध्यान ऐसे खींचा की अब वह महाकुंभ की वायरल गर्ल के नाम से जानी जाती हैं. इतना ही नहीं उनकी किस्मत ऐसी बदली कि अब वह फिल्मों में कदम रखने की तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं. एक्टिंग और ग्रूमिंग क्लासेस ले रहीं मोनालिसा ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाना गाती हुई नजर आ रही हैं, जो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो केरल (Kerala) में जूलरी ब्रांड के लिए पहुंचीं मोनालिसा का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान का है. जहां वह 1999 में आई हिंदुस्तान की कसम फिल्म के जलवा जलवा गाने की कुछ लाइने गाती हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान वह रेड सूट और मेकअप किए हुए दिख रही हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, मेरी गाने वाली वीडियो. इस पर फैंस ने हार्ट इमोजी की बरसात कर दी है. एक यूजर ने लिखा, आप से 100 गुणा ज्यादा बहुत ही शानदार और खूबसूरत लड़कियां हैं भारत में पर मैं यह पूछना चाहता हूं कि मोनालिसा को दुनिया की सबसे खूबसूरती लड़की बोला किसने था. दूसरे यूजर ने लिखा, तुम बहुत आगे जाओगी सिस्टर. तीसरे यूजर ने लिखा, खूब सरस. चौथे यूजर ने लिखा, सो क्यूट.
गौरतलब है कि फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में लॉन्च करने जा रहे हैं. सनोज खुद खरगोन जिले के महेश्वर में मोनालिसा के घर गए थे और उनके पिता से परमिशन ली कि वह उनकी बेटी को फिल्म में लेना चाहते हैं. वहीं सनोज मिश्रा के साथ ही मोनालिसा केरल के एक इवेंट में भी पहुंची थीं, जिसके लिए उन्होंने पहली बार प्लेन से सफर किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं