महाकुंभ वाली मोनालिसा (Monalisa) रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं. एक तस्वीर और वीडियो का उनकी जिंदगी पर ऐसा असर पड़ा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था. एक तरफ तो उन्हें कुंभ में लोग इतना परेशान करने लगे थे कि उन्हें छिप कर वहां से लौटना पड़ा. दूसरी तरफ फिल्म मेकर सनोज मिश्रा उन्हें ढूंढते हुए उनके घर पहुंचे और एक फिल्म ऑफर की. इस फिल्म मेकर की खासियत ये है कि इन्होंने ना केवल मोनालिसा को फिल्म ऑफर की बल्कि साथ ही साथ उनकी ग्रूमिंग पर भी काम कर रहे हैं. कभी वह खुद मोनालिसा को पढ़ाते दिख रहे हैं तो वहीं कहीं मोनालिसा खुद से सीखने की कोशिश करती नजर आती हैं. इस बीच मोनालिसा का एक नया वीडियो इंस्टा पर वायरल हो रहा है.
मोनालिसा से मिलने आई मां
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 20 घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में मोनालिसा अपनी मां के साथ बैठी नजर आ रही हैं. मोनालिसा के हाथ में एक चेन नजर आती है. वो कहती हैं देखिए आज मुझसे मेरी मां मिलने आई है. मैं उनके लिए एक तोहफा लाई हूं. इसके बाद मोनालिसा मां को चेन पहनाती हैं और कहती हैं मेरी मां ही मेरे लिए सबकुछ हैं. दोनों की सिम्पलिसिटी की बात करें तो मोनालिसा भी सिंपल टीशर्ट पजामें में दिखीं और उनकी मां ने भी एक सादा सी साड़ी पहनी थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोशल मीडिया यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन
एक फैन ने मोनालिसा की तारीफ करते हुए क्लैप आइकन पोस्ट किए. एक ने लिखा, वाह मोना क्या बात कही मेरा हर कुछ गिफ्ट यही है. एक ने लिखा, सही कहा मोना, हमेशा खुश रहो. एक ने लिखा, आपकी जिंदगी बदली है लेकिन इसे ऐसे संभाले रखना. एक बोला, वाह बेटा क्या संस्कार हैं आपके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं