विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2020

मद्रास HC ने जयललिता पर आधारित फिल्म और वेब सीरीज के निर्माताओं को जारी किया नोटिस

मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता (Jayalalithaa) के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'क्वीन' और फिल्म 'थलाइवी' के निर्माताओं को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया है.

मद्रास HC ने जयललिता पर आधारित फिल्म और वेब सीरीज के निर्माताओं को जारी किया नोटिस
'थलाइवी' में जयललिता का किरदार निभा रही हैं कंगना रनौत
नई दिल्ली:

मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता (Jayalalithaa) के जीवन पर आधारित वेब सीरीज 'क्वीन' और फिल्म 'थलाइवी' के निर्माताओं को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया है. जयललिता (Jayalalithaa) की भतीजी जे दीपा ने इन्हें रिलीज करने की अनुमति देने के एकल पीठ के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसपर अदालत ने यह नोटिस जारी किया.

अमिताभ बच्चन ने फिर किया ट्वीट, लिखा- 'कोई अगर आपके अच्छे कार्य पर संदेह करता है तो...'

न्यायमूर्ति एमएम सुंद्रेश और न्यायमूर्ति कृष्णन रामासामी ने 'थलाइवी' फिल्म के निर्माताओं अल विजय और विष्णु वर्धन इंदूरी तथा वेब सीरीज 'क्वीन' के निर्माता गौतम वासुदेव मेनन को दो सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिये कहा है.

आमिर खान ने Valentine's Day पर शेयर की करीना संग फोटो, बोले- काश मैं तुम्हारे साथ हर फिल्म में रोमांस कर सकता...

न्यायमूर्ति सेंथिल कुमार राममूर्ति की एकल पीठ ने 11 दिसंबर को वेब सीरीज और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद वेब सीरीज रिलीज कर दी गई थी. दीपा ने वेब सीरीज देखने के बाद उच्च न्यायालय में यह याचिका दायर की.

Bigg Boss 13: बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान खान से मिलने से किया इनकार, जीतेगा तो सिद्धार्थ शुक्ला

दीपा ने अपनी अपील में कहा कि उन्हें वेब सीरीज देखने का मौका मिला और वह यह जानकर हैरान रह गईं कि मेनन ने उसमें कई ऐसे दृश्य डाले जिनमें दिवंगत जयललिता की छवि खराब तरीके से पेश की गई है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jayalalithaa, Madras High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com