विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2020

माधुरी दीक्षित को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ गए अमिताभ बच्चन और गोविंदा, एक्ट्रेस ने शेयर किया Video

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और गोविंदा (Govinda) का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

माधुरी दीक्षित को बचाने के लिए गुंडों से भिड़ गए अमिताभ बच्चन और गोविंदा, एक्ट्रेस ने शेयर किया Video
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. कभी अपने डांस वीडियो तो कभी पोस्ट के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं. एक्ट्रेस ने फिर से वीडियो शेयर किया है और उस समय का किस्सा भी बताया है. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने  फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) का एक फनी वीडियो क्लिप अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और गोविंदा (Govinda) ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया था.

'पता नहीं मेरे सुसुराल वाले क्या सोच रहे होंगे', आदित्य नारायण ने सेविंग खत्म होने की खबरों पर दिया बयान

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) के 22 साल पूरे होने की खुशी में इस सीन को शेयर किया है. इस सीन में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और गोविंदा (Govinda) फिल्म की शूटिंग को असली समझकर गुंडों से फाइट करने लगते हैं. जबकि इस सीन में दोनों को माधुरी दीक्षित को गुंडों से बचाना था.

रणवीर सिंह की कार में बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक्टर ने गाड़ी से उतर किया ऐसा- देखें Video

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) का ये सीन अभी भी मुझे हंसने पर मजबूर कर देता है. अमिताभ बच्चन जी, गोविंदा जी, डेविड धवन सर और पूरी टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी मजेदार रहा." माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और गोविंदा (Govinda) ने डबर रोल निभाया था. यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Amitabh Bachchan, Govinda, Amitabh Bachchan And Govinda, Bade Miyan Chote Miyan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com