विज्ञापन

2026 में इस एक्टर पर लगा फ्लॉप का धब्बा, 80 करो़ड़ की फिल्म ने कमाए 62 करोड़, अब OTT पर रिलीज हो रही फिल्म

Love Insurance Kompany OTT release: इस एक्टर ने अपने करियर में कोई भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी थी, लेकिन 2026 में ये चूक गया, अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

2026 में इस एक्टर पर लगा फ्लॉप का धब्बा, 80 करो़ड़ की फिल्म ने कमाए 62 करोड़, अब OTT पर रिलीज हो रही फिल्म
LIK OTT Release: जानें कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म

साउथ के एक स्टार हैं जिन्होंने अभी तक कोई फिल्म फ्लॉप नहीं दी थी. वो छोटे बजट की फिल्मों से बड़े चमत्कार कर रहे थे. लेकिन 2026 में उन्होंने कुछ बड़ा करने का सोचा और 80 करोड़ की फिल्म में हीरो बने नजर आए. लेकिन फिल्म 62 करोड़ रुपये ही कमा सकी और इसे एक्टर के सिर फ्लॉप का पहला धब्बा लग गया. हम बात कर रहे हैं एक्टर प्रदीप रंगनाथन की. जिनकी कोमाली, लव टुडे, ड्रैगन और डूड फिल्में सुपरहिट रही. लेकिन 2026 में आई लव इंश्योरेंस कंपनी (LIK) फ्लॉप रही. अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 6 मई को रिलीज होगी. इस फिल्म को विग्नेश शिवन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसका म्यूजिक अनिरुद्ध ने दिया है. फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या, कृति शेट्टी, सीमान, योगी बाबू और गौरी किशन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

लव इंश्योरेंस कंपनी 6 मई से सिर्फ प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम होगी. यह फिल्म तमिल में उपलब्ध होगी, साथ ही हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ डब में भी देखी जा सकेगी.

अनोखी कहानी, फ्यूचरिस्टिक अंदाज, सटायर और रोमांस के शानदार बैलेंस के साथ, और अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक से सजी यह फिल्म आज की उस जनरेशन की परेशानियों को दिखाती है जो डेटिंग ऐप्स, बनाई हुई पहचान और एल्गोरिदम पर चलने वाले चुनावों के बीच जी रही है, लेकिन फिर भी इंसानी रिश्तों की उलझी हुई और अनप्रेडिक्टेबल फितरत को संभालकर रखना चाहती है.

कहानी साल 2040 के चेन्नई में सेट है, जहां प्यार अब किस्मत पर नहीं छोड़ा जाता, बल्कि एक ताकतवर कंपनी उसे इंश्योर और गारंटी करती है. सूरियन, जो कंपनी का महत्वाकांक्षी सीईओ है, मानता है कि रिश्तों को एल्गोरिदम के जरिए समझा और कंट्रोल किया जा सकता है. वहीं वाइब वासे, एक आजाद सोच वाला लड़का, मानता है कि प्यार नैचुरल और अनप्रिडिक्टेबल ही रहना चाहिए. उसकी दुनिया तब बदलती है जब उसकी मुलाकात धीमा से होती है, जो LIK सिस्टम पर पूरा भरोसा करती है. दोनों के बीच शुरू हुई यह लव स्टोरी दो अलग सोच को आमने-सामने ले आती है. इंसानी जज़्बात और कॉरपोरेट कंट्रोल की यह टक्कर आखिर में सवाल उठाती है कि क्या सच्चा प्यार उस दुनिया में बच सकता है जहां एहसास भी एक सामान बन चुके हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradeep Ranganathan, Love Insurance Kompany On Prime Video, Love Insurance Kompany OTT Release Date, Love Insurance Kompany On OTT, LIK OTT Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com