बॉलीवुड स्टार फैंस के चहेते होते हैं और जब पसंदीदा स्टार सामने आ जाए तो फैंस की बोलती बंद हो जाती है. कुछ फैंस तो बस अपने चहेते स्टार को ताकते रहते हैं. कुछ लोग हकबका जाते हैं लेकिन बात जब नन्हें उस्तादों की आती है तो हर तरह के फैंस फीके पड़ जाते हैं. जी हां आजकल के बच्चे कुछ ज्यादा ही स्मार्ट हो गए हैं, इतना स्मार्ट कि उनके आगे स्टार तक चौंक जाते हैं. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी के साथ हुआ जब वो एक प्रोग्राम में नन्हें फैन की हरकत से चौंक गईं.
जब छोटे से बच्चे ने रानी मुखर्जी को चौंका दिया
दरअसल रानी मुखर्जी एक प्रोग्राम में गई थी और वहां पर स्टेज पर वो बातचीत कर रही थी. रानी स्टेज पर कुर्सी पर बैठी थी कि तभी उनका एक नन्हा फैन वहां आया. वो रानी के साथ एक सेल्फी लेना चाहता था. रानी ने उसका हाथ बढ़ाकर अपने पास बुलाया. लेकिन इससे पहले कि रानी संभल पाती, उस बच्चे ने रानी की गर्दन को अपने हाथों के घेरे में लिया और फोटो खींचने लगा. बच्चे के इस अप्रत्याशित मूव से रानी चौंक उठीं. वो इतने छोटे बच्चे से इतने एडवांस मूव की उम्मीद नहीं कर रही थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#RaniMukherji SHOCKS by a Kid Behaviour ????????????????
— GetsCinema (@GetsCinema) October 3, 2024
pic.twitter.com/9L0jK2JShA
चूंकि बच्चा छोटा था इसलिए वो रानी के साथ सेल्फी ले नहीं पा रहा था. तब रानी ने उसके हाथ से फोन लिया और दोनों की एक सेल्फी ली. इसके साथ साथ रानी ने बच्चे के मूव का रिएक्शन भी दिया. उन्होंने आंखें बड़ी करके हैरानी दिखाते हुए उसके मूव की कॉपी की.
ब्रेक के बाद फिर से सक्रिय हो रही हैं रानी मुखर्जी
आपको बता दें कि बेटी के जन्म के बाद रानी ने बॉलीवुड से एक लंबा ब्रेक लिया था. इस दौरान रानी ने बेटी की परवरिश पर ध्यान दिया. पिछले कुछ दिनों से रानी फिर से सोशल मीडिया पर दिखने लगी हैं. वो यहां भी एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने आई थीं. अपने करियर में ढेर सारी हिट फिल्में देने के बाद रानी ने यशराज फिल्म के स्टार डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से शादी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं