विज्ञापन

भोजपुरी का पहला गाना, 63 साल पहले राष्ट्रपति के कहने पर लता मंगेशकर ने दी थी आवाज, आज भी यादगार है ये सॉन्ग

क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रिश्ता अब शुरू नहीं हुआ बल्कि बहुत पुराना है. भोजपुरी की पहली ही फिल्म में सुर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. उनका वो गाना आज भी यादगार है.

भोजपुरी का पहला गाना, 63 साल पहले राष्ट्रपति के कहने पर लता मंगेशकर ने दी थी आवाज, आज भी यादगार है ये सॉन्ग
राष्ट्रपति के कहने पर लता मंगेशकर ने दी थी इस गाने को आवाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड का इतिहास तो सैकड़ों साल पुराना है. लेकिन क्षेत्रीय भाषाओं की सिनेमा भी अपनी अलग पहचान रखती है. कन्नड़, तेलुगु, बांग्ला, मलयालम, मराठी और भोजपुरी जैसी भाषाओं में सिनेमा आज बेहद पॉपुलर हो चुका है. भोजपुरी सिनेमा की बात करें तो आज वहां के एक्टर्स और सिंगर्स बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं और अपनी आवाज भी दे रहे है. पवन सिंह और अक्षरा सिंह इसके ताजा उदाहरण है. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रिश्ता अब शुरू नहीं हुआ बल्कि बहुत पुराना है. भोजपुरी की पहली ही फिल्म में सुर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी. उनका वो गाना आज भी यादगार है.

यह भी पढ़ें- शरमन जोशी की भांजी की 7 तस्वीरें, इस स्टारकिड के साथ करेंगी डेब्यू, 5वीं फोटो देख कहेंगे- सलमान-ऐश्वर्या की जोड़ी

1963 में भोजपुरी की पहली फिल्म आई थी. नाम था गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो. इस फिल्म का टाइटल ट्रैक लता मंगेशकर ने गाया था. उनकी बहन उषा मंगेशकर ने भी फिल्म में गाया था. वहीं एक गाना मोहम्मद रफी ने भी गाया. इस फिल्म को नाजिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था. फिल्म का म्यूजिक शैलेंद्र कुमार और चित्रगुप्त ने दिया था.

यह भी पढ़ें- जान्हवी कपूर के रोल पर बुची बाबू सना ने मांगी थी माफी, अब पेड्डी के लिरिसिस्ट ने उठाया सवाल

राष्ट्रपति के रिक्वेस्ट पर लता मंगेशकर ने गाया गाना

देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद खुद बिहार के रहने वाले थे. एक बार जब वह पटना में थे तो लोगों ने उनसे अनुरोध की कि हिंदी की तो इतनी फिल्में बनती है, क्यों न भोजपुरी में भी फिल्म बनें. यहीं राजेंद्र प्रसाद नाजिर हुसैन ने मिले और भोजपुरी में फिल्म बनाने को कहा. नाजिर हुसैन ने उनकी बात को मान लिया और भोजपुरी की पहली फिल्म गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो बनाई. इस फिल्म में कुमकुम लीड रोल में थीं. उनके अलावा खुद नाजिर हुसैन, रामायण तिवारी और हेलेन भी फिल्म में थे. बात जब संगीत की आई तो सब लोग सोच में पड़ गए कि आखिर गाना कौन गाएगा. उस वक्त लता मंगेशकर सबसे बड़ी गायिका थीं. लेकिन किसी की हिम्मत नहीं थी कि वह लता जी को अप्रोच करें. तब खुद राजेंद्र प्रसाद ने उनसे रिक्वेस्ट की.लता मंगेशकर ने तत्कालीन राष्ट्रपति के कहने पर इस फिल्म के गाने गाए. इसका टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही गाया था, तो एक कल्ट सॉन्ग बन चुका है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Ganga Maiya Tohe Piyari Chadhaibo, First Bhojpuri Film, Bhojpuri Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com