बॉलीवुड में कई एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में होती है. हर एक्टर का अपना एक खास फैन बेस होता है, जो उनकी हर पोस्ट पर जमकर प्यार लुटाते हैं और उसका इंतजार करते हैं. फैंस को सबसे ज्यादा अपने पसंदीदा स्टार के बचपन की तस्वीरें देखने में भी दिलचस्पी रहती है. क्योंकि ये तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिनमें कोई भी उन्हें नहीं पहचान पाता है और ये फैंस के लिए काफी खास होती हैं. तो आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही खूबसूरत एक्ट्रेस के बचपन से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनकी बस एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. अगर इन्हें पहचानने में पसीने छूट रहे हैं तो आपको हिंट दिए देते हैं.
हाल ही में ये बॉलीवुड के हैंडसम हंक की दुल्हनिया बनी हैं. यही नहीं साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वालों में इस एक्ट्रेस का नाम नंबर 1 पर था. तो दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और पहचान कर बताइए कौन हैं ये.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Alia Advani's childhood videos. She looks like Alia.
byu/Haterskahater inBollyBlindsNGossip
कौन है ये क्यूट बच्ची
अगर आप अब तक नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए आपको बता देते हैं यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपर गॉर्जियस एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हैं. कियारा आडवाणी ने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था, पहले उनका नाम आलिया आडवाणी था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी उनकी मां उन्हें आलिया कहकर बुला रही हैं. इस एक ही वीडियो क्लिप में कियारा के बचपन के कई वीडियो एक साथ डाले गए हैं, जिनमें कियारा काफी क्यूट नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्हें काफी क्यूट हरकतें भी करते देखा जा सकता है. एक क्लिप में आलिया डांस कर रही हैं और उन्होंने एक प्यारी सी फ्रॉक पहनी हुई है.
साउथ सुपरस्टार यश के साथ आएंगी नज़र
वीडियो के बीच में एक क्लिप में कियारा को कप में पानी पीते हुए देखा जा सकता है, ये कप काफी क्यूट है और इस पर सिंड्रेला का चेहरा बना हुआ है. साथ ही वीडियो में एक जगह कियारा साइकिल भी चलाती दिख रही हैं. कियारा के बचपन के ये खास मोमेंट उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. छोटी आलिया को उनके लाखों फैंस देखना जरूर पसंद करेंगे. कियारा आडवाणी फिलहाल बड़ी हो चुकी हैं और आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. उन्होंने पिछले दिनों एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की थी और अब अपनी मैरिड लाइफ खूब एंजॉय कर रही हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा साउथ सुपरस्टार यश के साथ उनकी फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं. उनके साथ इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आएंगीं. हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है.
The Great Indian Kapil Show: महंगी दुकान, पुराने पकवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं