विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

Inside Photos: कजिन की शादी में श्रीदेवी की बेटी पर टिकी निगाहें, सोनम-अर्जुन कपूर भी पहुंचे

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मोहित मारवाह की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की है, जिसमें श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर पिंक कलर के डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Inside Photos: कजिन की शादी में श्रीदेवी की बेटी पर टिकी निगाहें, सोनम-अर्जुन कपूर भी पहुंचे
मोहित मारवाह की शादी में मनीष मल्होत्रा, श्रीदेवी और खुशी कपूर.
  • आज होगी मोहित माहवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी
  • मेहंदी और संगीत सेरेमनी में सेलेब्स का जलवा
  • टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं अंतरा मोतीवाला
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता मोहित मारवाह 20 फरवरी को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं. शादी से एक दिन पहले 19 फरवरी को मोहित और अंतरा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें इनके परिवार के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए. सोनम कपूर, अर्जुन कपूर के कजिन भाई मोहित की शादी के फंक्शन्स में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी, प्रोड्यूसर रिया कपूर, सिद्धांत कपूर, संजय कपूर, श्रीदेवी, बोनी कपूर समेत कई स्टार्स पहुंचे. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की है, जिसमें श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर पिंक कलर के डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

बॉयफ्रेंड के साथ कजिन की शादी में शामिल हुईं सोनम कपूर, देखें बारात से फेरे तक की Photos
 
देखें, मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें....
 
 
 
 
 
 
सोमवार रात संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें अर्जुन कपूर अपने कजिन भाईयों के साथ स्टेज पर जमकर थिरके. अर्जुन ने दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड.. गाने पर ठुमके लगाए. दूसरी ओर सोनम कपूर को फैमिली के साथ एन्जॉय करते हुए देखा गया.
 
 
 

A post shared by TEAM ARJUN KAPOOR (@teamarjun) on

 
 
 

A post shared by H K (@sonamkapoor_arabiic) on

 
'सूर्यपुत्र कर्ण' की शादी का यह वीडियो देख, भूल जाएंगे 'टाइगर जिंदा है' में सलमान-कैटरीना की केमिस्ट्री

बता दें, 33 वर्षीय मोहित मारवाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म 'फगली' से की थी. पिछले साल उनकी फिल्म रंगदेश (2017) आई. आपको बता दें कि मोहित मारवाह की मंगेतर अंतरा मोतीवाला अंबानी परिवार से ताल्लुख रखती हैं. अंतरा, अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की बहन की बेटी हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohit Marwah, Khushi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com