विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2019

बेटी का दर्द नहीं देख सके KGF के रॉकी, फूट-फूटकर लगे रोने

केजीएफ (KGF) के रॉकी यानी यश हाल ही में फूट-फूटकर रोने लगे, इसकी वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

बेटी का दर्द नहीं देख सके KGF के रॉकी, फूट-फूटकर लगे रोने
केजीएफ के सुपरस्टार फूट-फूटकर लगे रोने
  • केजीएफ सुपरस्टार रॉकी फूट-फूटकर लगे रोने
  • बेटी के दुख को नहीं कर पाए बर्दाशत
  • पत्नी ने फोटो शेयर कर किया खुलासा
नई दिल्ली:

कन्नड़ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश (Yash) ने अपनी फिल्म 'केजीएफ (KGF)' से बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था. इस फिल्म से यश को काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई थी. हालांकि सुपरस्टार यश अपनी बेटी के दुख को देख अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. दरअसल, यश और राधिका की बेटी आर्या के हाल ही में कान छिदवाए गए. कान छिदवाते वक्त आर्या दर्द से रोने लगीं जिसे देख यश भी अपने आंसू नहीं रोक पाए और वो भी बेटी के दर्द को देखकर रोने लगे. इस बात की जानकारी केजीएफ के सुपरस्टार यश की पत्नी राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए दी है. हाल ही में उनकी पत्नी ने एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में राधिका बेटी आर्या के साथ नजर आ रही हैं.

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ट्यूनिंग पर शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट, बोले- तेरा जादू चल गया...

इस फोटो को शेयर करते हुए राधिका (Radhika Pandit) ने लिखा, 'हमने आर्या के कान छिदवाए. किसी भी पैरेंट्स की जिंदगी का ये सबसे मुश्किल काम होता है. उसको इतना रोता देख हमारा दिल टूट गया था. पहली बार मैंने रॉकिंग स्टार की आंखों में आंसू देखे. जिसे देखकर मुझे अहसास हुआ कि ये बॉन्ड जिंदगी में कितने अमूल्य होते हैं. अब चिंता करने की कोई बात नहीं है, दोनों पापा और बेटी अब ठीक हैं.' राधिका की इस पोस्ट पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

सारा अली खान पर चिल्ला रहा था यह बॉलीवुड एक्टर, तो एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब- देखें Video

'केजीएफ (KGF)' में यश की जिंदगी की सबसे सफल फिल्मों में से एक है. फिल्म की 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में यश ने रॉकी का किरदार निभाया था जिसका उद्देश्य दुनिया और सोने की खान जीतना है. वहीं अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो यश जल्द ही 'केजीएफ' का पार्ट 2 भी लेकर आने वाले हैं. ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इस फिल्म का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KGF, Yash, Ayra, Radhika Pandit, Yash And Radhika Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com