Special Ops Season 2 Trailer: मुंबई में वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जहां सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. के. के. मेनन के साथ इस बार सीरीज में ताहिर भसीन, करन टैकर, सैयामी खेर, मुजम्मिल इब्राहिम और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.‘स्पेशल ऑप्स सीजन 2' की कहानी इस बार डिजिटल थ्रेट के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसे निर्देशित किया है शिवम नायर ने.
बातचीत के दौरान के. के. मेनन ने कहा:
“आप जो पूछ रहे हैं वो अतीत की बात है, लेकिन ये सब अभी भी वर्तमान में चल रहा है. जब हमने शुरुआत की थी, तब हमें अंदाजा नहीं था कि ये इतना आगे बढ़ेगा. लेकिन जब पहला सीजन आया और दर्शकों ने इतना प्यार दिया, तब हमें समझ आया कि ये एक लंबी उम्र वाला प्रोजेक्ट है. फिर ‘1.5' आया, जो मेरे किरदार की बैकस्टोरी थी और मुझे लगा कि मैंने अपना सब कुछ उसमें उड़ेल दिया .
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
मुझे नहीं पता था कि आगे क्या बनने वाला है, और ना ही मैंने कभी निर्देशक से पूछा, क्योंकि कुछ चीजें समझना और निभाना एक साथ मुश्किल हो जाता है. मैं हमेशा अंतिम नतीजे को देखकर हैरान होता हूं कि कितना बड़ा काम निकला है. हम उस दौर से आते हैं जब सिनेमा में फिल्में रिलीज होते थे और आप जानते हैं वो किन लोगों के लिए बुक होते थे और आज जैसी ओटीटी की दुनिया नहीं थी. आज जैसे प्लेटफॉर्म ने हमें एक नया मौका दिया है, जहां हम अपने अभिनय का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं.
आगे बात करते हुए के. के. मेनन ने यह भी कहा:
“हमें नहीं पता कि असल जिंदगी में जो अंडरकवर एजेंट्स होते हैं, वो कैसे काम करते हैं. हम उन्हें जानते नहीं, पहचानते नहीं पर देश के लिए वो बहुत हैरान करने वाली चीजें करते हैं .वो परदे के पीछे वो सब करते हैं जो हम सोच भी नहीं सकते.” करन टैकर जो कई वेबसीरीज कर चुके हैं उन्होंने नीरज पांडे के बारे में कहा “हम जो कैमरे के सामने करते हैं, वैसा ही कुछ या शायद उससे भी ज्यादा नीरज पांडे कैमरे के पीछे करते हैं.”
ताहिर भसीन ने मजाकिया अंदाज में कहा:
“जब हम स्क्रिप्ट पढ़ते हैं तो बहुत फैसिनेटिंग लगता है, लेकिन जब सुबह 3 बजे उठकर शूट करना पड़ता है, तो बहुत मुश्किल होता है. पर नीरज सर हमसे ये सब करवा लेते हैं… फिर वो आराम से रिसर्च ट्रिप पर निकल जाते हैं! यानी, वो बहुत ही हार्डवर्किंग हैं… और स्मार्ट भी!” स्पेशल ऑप्स जिओ हॉटस्टार पर 11 जुलाई को रिलीज हो रहा है और इसके पहले सीजन दर्शकों ने बहुत पसंद किए हैं .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं