विज्ञापन
This Article is From Feb 23, 2020

कैटरीना कैफ के इस गाउन की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें ड्रेस की कीमत...

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस आउटफिट की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश...

कैटरीना कैफ के इस गाउन की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें ड्रेस की कीमत...
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के गाउन का प्राइस कर देगा आपको हैरान
  • कैटरीना कैफ की इस ड्रेस की कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान
  • अवार्ड शो में पहनकर आई थीं कैटरीना व्हाइट गाउन
  • अब गाउन की कीमत को लेकर एक्ट्रेस हैं सुर्खियों में
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपने आउटफिट की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. यूं तो कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहतीं लेकिन उनके फोटो और वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा जाते हैं. अब कैटरीना अपने व्हाइट गाउन के कीमत को लेकर खबरों में हैं. दरअसल, हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Outfit Price) नायका फेमिना व्यूटी अवार्ड शो का हिस्सा बनीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था. इस आउटफिट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थीं.

अन्नया पांडे पार्टी में LED पैंट्स पहन कर पहुंचीं, फिर 'अंखियों से गोली मारे' पर यूं किया डांस- देखें Video


हालांकि, कैटरीना कैफ के इस व्हाइट गाउन की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक डिजाइनर Alex Perry की यह ड्रेस 1,93,464 रुपये की है. बता दें, इस अवार्ड शो में कैटरीना को उनकी कंपनी 'Kay-beauty' के लिए पहला अवार्ड मिला. इस खुशी को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए फैन्स के साथ भी साझा किया.  कैटरीना कैफ के इस फोटो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

एआर रहमान ने दिया बड़ा बयान, बोले-नए कलाकारों के साथ मैं काम करना नहीं चाहता

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आईं थीं. 2019 की सुपरहिट फिल्मों में से एक 'भारत' में एक्ट्रेस की किरदार ने सबने काफी तारीफ भी की थी. वहीं, अब जल्द ही कैटरीना कैफ एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' में नजर आएंगी. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif White Gown Price, Katrina Kaif Outfit Price, Katrina Kaif Photos Viral, Katrina Kaif Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com