कटरीना कैफ कम ही इवेंट का हिस्सा बनते हुए नजर आती हैं. वहीं कुछ दिनों पहले उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें जोरों पर थीं. लेकिन अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो देख फैंस को चिंता होने लगी है. दरअसल, एक्ट्रेस एक नवरात्रि इवेंट का हिस्सा बनी थी. जहां वह डिजाइनर तरुण तहलानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लिया. लेकिन जब फैंस की नजर उनकी हाथ पर पड़ी तो उन्हें एक्ट्रेस के लिए चिंता होने लगी और वह रिएक्शन देते हुए नजर आए.
क्लिप में कटरीना कैफ के हाथ में ब्लैक पैच लगा हुआ है, जिसे देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि उनके हाथ पर क्या है. क्या वह डायबिटीक हैं. वहीं एक यूजर ने पूछा, क्या वह ठीक हैं. दूसरे यूजर ने कहा, यह फिटनेस ट्रैक के लिए हो सकता है. तीसरे यूजर ने लिखा, यह अल्ट्राह्यूमन का ब्लड शुगर, हार्ट रेट और नींद का पैटर्न जानने का एक फिटनेस ट्रैकर हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार कटरीना कैफ मैरी क्रिसमस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं. जबकि टाइगर जिंदा है और टाइगर 3 जैसी फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं और फैंस का प्यार बटोर चुकी हैं. वहीं इसके बाद से उन्होंने किसी नई फिल्म का ऐलान नहीं किया है. जबकि सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें खूब जोरों पर रही थीं.
गौरतलब है कि साल 2021 में कटरीना कैफ ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी की थी. वहीं अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें औऱ फैमिली के साथ वेकेशन की झलक दिखाती हुई नजर आती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं