विज्ञापन

300 करोड़ की स्पिरिट से होगी कैटरीना कैफ की वापसी? दीपिका पादुकोण से छूटी फिल्म अब कैट की झोली में!

कैटरीना कैफ को लेकर खबर है कि वह प्रभास के लीड रोल वाली संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट का हिस्सा बन चुकी हैं. जानिए एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सोर्स क्या डिटेल दे रहे हैं.

300 करोड़ की स्पिरिट से होगी कैटरीना कैफ की वापसी? दीपिका पादुकोण से छूटी फिल्म अब कैट की झोली में!
स्पिरिट में कैटरीना कैफ की एंट्री?
Social Media
नई दिल्ली:

संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' प्रभास की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है. प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म को सबसे ज्यादा सुर्खियां तब मिलीं जब दीपिका पादुकोण ने फिल्म से किनारा किया. अब एक बार फिल्म ये फिल्म चर्चा में है और वजह है नई एक्ट्रेस का नाम. दावा किया जा रहा है कि कैटरीना कैफ इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं. इसे लेकर अभी कोई ऑफशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इंडस्ट्री के एक सोर्स ने कैटरीना की काम पर वापसी की अफवाहों को 'पूरी तरह से गलत और गुमराह करने वाला' बताया है. सोर्स ने बताया, "फ्यूचर में कैटरीना कैफ के एक्टिंग प्लान के बारे में किए जा रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है. यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलों और गलत जानकारी पर आधारित है जिसकी कोई कनफर्मेशन नहीं है."

तेजी से क्यों वायरल हुई कैटरीना की वापसी की खबर?

'स्पिरिट' में कैटरीना के होने की अफवाहों ने इसलिए जोर पकड़ा क्योंकि इससे न सिर्फ दो दशक बाद टॉलीवुड में उनकी वापसी होती, बल्कि मां बनने के बाद सिनेमा में भी उनकी वापसी होती. कैटरीना ने आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'अल्लारी पिडुगु' (2005) में काम किया था, जिसमें उनके साथ बालकृष्ण और चार्मी कौर थे. तेलुगु में उनकी शुरुआत 2004 की हिट फिल्म 'मल्लिश्वरी' से हुई थी जिसमें वेंकटेश उनके को-स्टार थे. आखिरी बार उन्हें 2024 में श्रीराम राघवन की पैन इंडिया, हिंदी-तमिल फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति के साथ देखा गया था.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी

कैटरीना ने विक्की कौशल को दो साल तक डेट किया और फिर 9 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में शादी की. यह शादी काफी चर्चा में रही क्योंकि कपल ने प्राइवेसी बनाए रखने और मेहमानों की लिस्ट सीमित रखने पर जोर दिया था. उस समय इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की तस्वीरें भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट थी.

यह भी पढ़ें: 'सुंदर दिखती हो, वजन कम करो' निरहुआ से ऐसी बातें सुन रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, मां से बोलीं दुख हो रहा सब सुनकर

कैटरीना ने 7 नवंबर, 2025 को अपने पहले बच्चे, विहान कौशल को जन्म दिया. उन्होंने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है. उन्होंने हाल ही में 16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन मनाया और सेलिब्रेशन की तस्वीरें पोस्ट कीं. उन्होंने विहान की एक झलक भी दिखाई, जिस पर फैन्स ने उन्हें बधाई दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandeep Reddy Vanga, Prabhas, Spirit, Katrina Kaif, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com