- कार्तिक आर्यन ने शेयर किया फोटो
- 12 साल पहले ऐसे दिखते थे एक्टर
- सागरिका घाटगे के साथ शेयर किया फोटो
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. लॉकडाउन में एक्टर ने अपने फोटो और वीडियो से इंटरनेट पर खूब धूम मचाई है. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कार्तिक आर्यन की यह फोटो 12 साल पुरानी है. इस फोटो में कार्तिक आर्यन एक्ट्रेस सागरिका घाटगे (Sagrika Ghatge) के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. कार्तिक आर्यन का यह फोटो इंटरनेट पर छाया हुआ है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कैप्शन में लिखा, "2008 मुंबई मैराथन!! प्रीति सबरवाल के साथ फोटो लेने के लिए मैं बेरिकेड्स पर से कूद गया था और उनसे कहा था कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को मेरा हाय बोलना." कार्तिक आर्यन का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. एक्टर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें, लॉकडाउन (Lockdown) के चलते कार्तिक घर मे रहते हुए भी काफी व्यस्त है. वे दिलो जान से जागरूकता फैलाने में लगे है और इसके लिए उन्होंने 'कोकी पूछेगा' यह सीरीज यूट्यूब पर बनाई है, इस सीरीज के तहत वे कोरोना फाइटर्स के इंटरव्यू ले रहे है. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूलभूलैया 2' में नजर आने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं