विज्ञापन
This Article is From May 02, 2022

चंडीगढ़ में कार्तिक आर्यन ने कुछ इस अंदाज में किया फिल्म 'भूल भुलैया 2' का प्रमोशन, देखकर हो जाएंगे फैन

सिनेमाघरों में जल्द ही 'भूल भुलैया 2' दस्तक देने जा रही है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आएंगे. 

चंडीगढ़ में कार्तिक आर्यन ने कुछ इस अंदाज में किया फिल्म 'भूल भुलैया 2' का प्रमोशन, देखकर हो जाएंगे फैन
भूल भुलैया 2 के प्रमोशन में बिजी हैं कार्तिक आर्यन
नई दिल्ली:

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के वन ऑफ़ द मोस्ट हैंडसम एंड पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. फिल्में हो या सोशल मीडिया, कार्तिक के फैंस करोड़ों में है. खासतौर पर कार्तिक की फीमेल फैंस के तो क्या ही कहने. कार्तिक की मस्ती और स्माइल से लेकर उनकी पर्सनालिटी तक फैंस को सब कुछ पसंद है. इन दिनों कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. जल्द ही कार्तिक की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' रिलीज होने जा रही है. हाल ही में कार्तिक आर्यन चंडीगढ़ पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

सिनेमाघरों में जल्द ही 'भूल भुलैया 2' दस्तक देने जा रही है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी नजर आएंगे.  इन दिनों दोनों ही फिल्म के प्रमोशन में जी जान से लगे हुए हैं. हाल ही में कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वीडियो भूल भुलैया 2 के प्रमोशन के सातवें दिन का है, जब कार्तिक फिल्म को प्रमोट करने चंडीगढ़ पहुंचे थे. वीडियो की शुरूआत उनके फ्लाइट में बैठकर अपने पूरे दिन का शेड्यूल चेक करते हुए से हुई. फिर जैसे ही पूरे स्वैग के साथ कार्तिक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे उनका कूल अंदाज देखने लायक था. ब्लैक टीशर्ट और बेज कलर के जैकेट में कार्तिक बहुत ही डैशिंग और हैंडसम लग रहे हैं. वीडियो के अगले पार्ट में कार्तिक लोगों के बीच स्टेज पर पहुंचे तो उन्हें  देखकर फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया. 

चंडीगढ़ में कार्तिक ने फैंस के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती और डांस किया. वीडियो के आखिर में कार्तिक खुद ये कहते हुए सुनाई दिए, 'आई लव यू चंडीगढ़'. इस दौरान कार्तिक बहुत ही कूल लुक में नजर आ रहे हैं. उन्होंने  फ्लोरल प्रिंट शर्ट और डेनिम जींस पहन रखा है. कार्तिक के इस वीडियो को देखकर फैंस के जबरदस्त रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा है, 'चंडीगढ़ लव्स यू मोर'. तो दूसरे ने लिखा कि आप इतने क्यूट क्यों हो. आपको बता दें कि भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन रूह बाबा का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Instagram, Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2, Bhool Bhulaiyaa, Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 2 Promotion, Kiara Advani, Kartik Aaryan Upcoming Movies, Bhool Bhulaiyaa 2 Trailer, Bhool Bhulaiyaa 2 Release Date, Bhul Bhulaiyaa 2 Star Cast, Priyadarshan, Rajpal Yadav, Horror Comedy Movie, Bollywood Horror Comedy Film, Kartik Aaryan News, Kiara Advani Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com