विज्ञापन

करीना कपूर ने ठुकराईं ये 10 बड़ी फिल्में, जो बाद में बनीं सुपरहिट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय की बदली किस्मत

करीना कपूर को कई बड़ी फिल्में पहले ऑफर हुईं, लेकिन अलग-अलग वजहों से उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया. बाद में वही फिल्में सुपरहिट साबित हुईं, कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए तो कुछ ने नेशनल अवॉर्ड तक जीते और दूसरे सितारों के करियर को नई ऊंचाई दे दी.

करीना कपूर ने ठुकराईं ये 10 बड़ी फिल्में, जो बाद में बनीं सुपरहिट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय की बदली किस्मत
करीना कपूर ने ठुकराई ये 10 फिल्में
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में स्टार्स के फैसले कई बार किस्मत का खेल बन जाते हैं. कभी एक ‘हां' करियर बदल देती है, तो एक ‘ना' किसी और को स्टार बना देती है. करीना कपूर खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्मों को रिजेक्ट किया, और बाद में वही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गईं. सोचिए अगर करीना इन फिल्मों का हिस्सा होतीं, तो शायद आज बॉलीवुड की कई कहानियां अलग होतीं. ये लिस्ट सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि उन फैसलों की भी है जो आज भी चर्चा में रहते हैं. चलिए आपको बताते हैं वह ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में जो पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थीं लेकिन स्टार कोई और बन गया.

1. कल हो ना हो

ये फिल्म सबसे पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने फीस और डायरेक्शन को लेकर मना कर दिया. बाद में प्रीति जिंटा को ये रोल मिला और फिल्म जबरदस्त हिट रही. शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री और फिल्म का इमोशनल क्लाइमैक्स आज भी याद किया जाता है. ये फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है.

2. दिल धड़कने दो

जोया अख्तर की इस मल्टीस्टारर फिल्म के लिए पहले करीना को अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने ये फिल्म नहीं की और बाद में इसमें प्रियंका चोपड़ा नजर आईं. फिल्म को अपनी यूनिक स्टोरी और फैमिली ड्रामा के लिए काफी तारीफ मिली. 

ये भी पढ़ें- खलनायक 2 का ऐलान, संजय दत्त की 33 साल पहले आई थी खलनायक, खूब की थी कमाई, लेकिन विवादों में अटकी थी रिलीज

3. शुद्धि

करण मल्होत्रा की इस फिल्म में करीना का नाम लगभग तय था. लेकिन बाद में कई वजहों से ये प्रोजेक्ट ही बंद हो गया. फिल्म शुरू होने से पहले ही रुक गई, जिससे ये रोल उनके हाथ से निकल गया. ये उन फिल्मों में से है जो बनती तो शायद बड़ी साबित होतीं.

ये भी पढ़ें- 

4. ब्लैक

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए पहले करीना कपूर को ऑफर किया गया था. लेकिन बाद में रानी मुखर्जी ने ये रोल निभाया और अपने करियर की सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी. फिल्म को जबरदस्त क्रिटिकल सराहना मिली और इसने कई नेशनल अवॉर्ड भी जीते. आज भी इसे बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है. 

5. गोलियों की रासलीला राम-लीला

इस फिल्म के लिए भी करीना पहली पसंद थीं, लेकिन उन्हें रोल उतना खास नहीं लगा. बाद में दीपिका पादुकोण ने ये किरदार निभाया और फिल्म सुपरहिट रही. रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. फिल्म के गाने और विजुअल्स भी काफी चर्चित रहे.

6. कहो ना प्यार है

करीना कपूर को इस फिल्म में कास्ट किया गया था और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी थी. लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दी और अमीषा पटेल को मौका मिला. ये फिल्म ऋतिक रोशन के करियर की सबसे बड़ी लॉन्च फिल्म बनी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की और कई अवॉर्ड भी जीते.

ये भी पढ़ें- 38 की उम्र में पहली प्रेग्नेंसी को दीपिका पादुकोण ने बताया था कॉम्पलिकेटेड, कहा- 8-9 महीने बहुत सहा

7. चेन्नई एक्सप्रेस

इस फिल्म के लिए भी करीना कपूर को ऑफर दिया गया था, लेकिन डेट्स की वजह से वो इसका हिस्सा नहीं बन पाईं. बाद में दीपिका पादुकोण फिल्म में नजर आईं. शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.

8. क्वीन

‘क्वीन' जैसी फिल्म भी पहले करीना कपूर को ऑफर हुई थी. लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और बाद में कंगना रनौत ने इसमें शानदार काम किया. फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई, बल्कि कंगना को नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया.

9. फैशन

मधुर भंडारकर की इस फिल्म के लिए भी करीना कपूर को अप्रोच किया गया था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया और बाद में प्रियंका चोपड़ा ने ये रोल निभाया. फिल्म को काफी सराहना मिली और प्रियंका को नेशनल अवॉर्ड भी मिला. फिल्म ने फैशन इंडस्ट्री की सच्चाई को दिखाया.

10. हम दिल दे चुके सनम

इस क्लासिक फिल्म के लिए भी पहले करीना कपूर का नाम सामने आया था. लेकिन उन्होंने इसे नहीं किया और बाद में ऐश्वर्या राय ने ये रोल निभाया. फिल्म सुपरहिट रही और इसके गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. ये फिल्म संजय लीला भंसाली की सबसे यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है.

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो, तलाकशुदा बचपन की दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com