करीना कपूर खान (फाइल फोटो)
- गाली देने के सवाल पर ऐसा रहा रिएक्शन
- करीना ने दिया करारा जवाब
- 1 जून को रिलीज होगी 'वीरे दी वेडिंग'
नई दिल्ली:
अभिनेत्री करीना कपूर का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिके रहने का उनका राज व्यवसायिक और वैकल्पिक सिनेमा में साथ-साथ काम करना है. करीना ने कहा कि किसी भी कलाकार को एक तरह के फिल्मों से बंध कर नहीं रहना चाहिए क्योंकि यह बोरिंग होता है और एक तरह की छवि भी बन जाती है. उनका कहना है कि उनका लक्ष्य सभी तरह के दर्शकों का मनोरंजन करना है. करीना ने बताया, ''मुझे हमेशा अपनी ग्लैमर्स छवि पर गर्व रहा है. सभी को व्यवसायिक सफलता का आनंद भी लेना चाहिए.
करीना कपूर से मिलते ही निकले इस बच्ची के आंसू, Video देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल
करीना की अगली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के ट्रेलर में अभिनेत्रियां गाली देते हुए दिखती हैं. इस पर उनका कहना है, “मुझे यह समझ नहीं आता है कि इस पर इतना ज्यादा ध्यान क्यों दिया जा रहा है. सैफ अली खान ‘ओमकारा’ में नकारात्मक भूमिका में थे और उनका पात्र फिल्म में काफी गालियां देता है. इस किरदार के लिए सैफ को कई अवॉर्ड मिले. फिल्म में इसकी जरूरत थी इसलिए ये शब्द हैं. कोई भी ऐसे ही गालियां नहीं दे रहा.”
Video: सोनम कपूर के साथ करीना ने किया भांगड़ा, बोले चूड़ियां.. पर भी मटकाई कमर
करीना ने आगे कहा, ''अगर मैंने ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्में की हैं तो मैंने ‘गोलमाल सीरीज’ भी किया है. मैं हमेशा संतुलन बनाकर काम करने की कोशिश करती हूं.” उन्होंने कहा , “फिल्मी दुनिया में 18 साल तक टिके रहने के लिए आपको लगातार लोगों को पसंद आने वाला काम करना होता है. मैं वैसी फिल्में करती हूं जो मेरे व्यक्तित्व के अनुरूप होती हैं और मेरे समय के अनुसार होती हैं.”
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kareena Kapoor, Veere Di Wedding, Saif Ali Khan