बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक करीना कपूर किसी ना किसा वजह से चर्चा में आ ही जाती है. कई बार एक्ट्रेस अपने पोस्ट के लिए सुर्खियां बटोरती हैं तो कई बार ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) के हालिया वीडियो पर भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. कुछ घंटे पहली ही करीना कपूर टीम नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना को देखते ही वहां खड़े गार्ड में उन्हें सैल्यूट दिया, लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी तरफ देखा भी नहीं और वहां से चलती बनीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बस फिर क्या था करीना कपूर (Kareena Kapoor) की यही बात लोगों को पसंद नहीं आई और वीडियो पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. करीना को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो घर से जिम के लिए निकल रही होती हैं. उसी दौरान गार्ड ने उन्हें सलाम किया, लेकिन एक्ट्रेस ने शायद उनकी तरह ध्याम नहीं दिया और वहां से आगे बढ़ती हुई गाड़ी में बैठ गईं. उनके वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, "इनका एटीट्यूड तो देखो." वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है: "इनको घमंड किस बात का है."
करीना कपूर (Kareena Kapoor) इस वीडियो में बेज कलर की शॉर्ट टाइट्स और लॉन्ग डेनिम शर्ट पहने बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं. उन्होंने इस दौरान आंखों पर बड़ा सा काला चश्मा लगाया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म में देखा गया था. इसके अलावा वो अब आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आएंगी.
यह भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं