कहते हैं ना कि एक जैसी शक्ल के कई लोग हमें मिल जाते हैं. कुछ इसी तरह से इन दिनों बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर की हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उनके वीडियो देखकर तो सैफ अली खान और उनके बच्चे जेह और तैमूर भी चकमा खा जाएंगे और समझ नहीं पाएंगे कि ये वाकई उनकी बेबो हैं या हमशक्ल? तो चलिए देर किस बात की हम भी आपको दिखाते हैं बजरंगी भाईजान की रसिका का ये वायरल वीडियो, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि ये वाकई करीना ही हैं.
इंस्टाग्राम पर asmita.guptaa नाम से बने पेज पर एक लड़की का वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में ये लड़की हू-ब-हू बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की तरह दिख रही हैं. आंखों में मोटा सा काजल, गुलाबी गाल और बालों में चोटी बनाई इस लड़की को देखकर कोई भी कंफ्यूज हो जाएगा कि ये करीना हैं या कोई और. अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, करीना की हमशक्ल बिल्कुल उनके ही अंदाज़ में जब वी मेट का डायलॉग बोल रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अस्मिता गुप्ता एक डिजिटल क्रिएटर हैं, जो नई दिल्ली की रहने वाली हैं. सोशल मीडिया पर उनके 158K से ज्यादा फॉलोअर्स है, जिनके लिए वो अपने वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं. अपनी ज्यादातर फोटोज और वीडियो में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की तरह लगती हैं. अब जरा इस वीडियो में ही देख लीजिए, वही आंखें, वही चेहरा एक्सप्रेशंस देखकर आपके आंखों को भी यकीन नहीं होगा.
करीना कपूर की कॉपी करती हुई लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सवा दो लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि इसे देखकर तो सैफ भी कंफ्यूज हो जाएगा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह अन रियल है कोई इतना परफेक्ट कैसे हो सकता है. एक सेकंड के लिए मुझे भी लगा कि मैं करीना कपूर को ही देख रहा हूं. एक और ने लिखा कि तैमूर यह वीडियो देखकर जरूर मम्मी मम्मी बोल रहा होगा. कैसा लगा आपको करीना की हमशकल कही जाने वालीं अस्मिता का वीडियो? हमें कमेंट कर जरूर बताएं.
ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं