विज्ञापन

करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा हॉल बुक कराकर देखी धुरंधर 2, रिलीज के 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा- ये नया डायरेक्टर है, बॉक्स ऑफिस तोड़के घुसेगा

करण जौहर ने रिलीज के 9 दिन बाद धुरंधर 2 जैसलमेर में देखी और फिल्म का रिव्यू किया. वहीं रणवीर सिंह और आदित्य धर की तारीफ की. 

करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा हॉल बुक कराकर देखी धुरंधर 2, रिलीज के 9 दिन बाद किया रिव्यू, कहा- ये नया डायरेक्टर है, बॉक्स ऑफिस तोड़के घुसेगा
करण जौहर ने जैसलमेर में देखी धुरंधर 2

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर शनिवार को जैसलमेर में नजर आए. शहर के प्रसिद्ध रमेश टॉकीज में उनकी मौजूदगी ने सिनेप्रेमियों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया. करण जौहर अपनी टीम के साथ यहां फिल्म "द रिवेन्ज - धुरंधर 2" देखने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि करण जौहर ने इवनिंग शो के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक करवा लिया था, ताकि वे अपनी टीम के साथ आराम से फिल्म का आनंद ले सकें. इस दौरान सुरक्षा और गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखा गया. हालांकि, उनके अचानक पहुंचने की खबर मिलते ही कुछ प्रशंसक सिनेमा हॉल के बाहर जमा हो गए. वहीं फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर करण जौहर ने धुरंधर 2 का रिव्यू भी कर दिया है, जो वायरल हो रहा है. 

करण जौहर ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू

धुरंधर 2 की रिलीज के 9 दिन बाद करण जौहर ने रिव्यू करते हुए लिखा, टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति पर चर्चाएं जारी रहेंगी, जैसा कि होना ही चाहिए. लेकिन धुरंधर 2 इससे कहीं ज्यादा है. जसकिरत की दिल दहला देने वाली बैक स्टोरी. हमारी मातृभूमि के लिए किए गए दिल तोड़ने वाले बलिदान. यहां तक कि विलेन का भी मानवीय पक्ष और उसकी कई परतों वाली बैक स्टोरी. बेमिसाल क्राफ्ट… साउंडस्केप और हर तरह से जबरदस्त सिनेमैटिक हुनर ​​आदित्य धर की प्रतिभा और निर्देशन पर उनकी पकड़ को साबित करता है. वह सचमुच कितने कमाल के और बेहतरीन फिल्ममेकर हैं. वह न सिर्फ़ मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा उठाते हैं, बल्कि एक नया पैमाना सेट करते हैं. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर का जमील जमाली 33 साल पहले बना था 'खबरी', रजनीकांत-नसीरुद्दीन शाह ने की रिजेक्ट, वीडियो देख फैंस बोले- इंटर्नशिप के दिन

धुरंधर 2 देख आई करण जौहर को 70 के दशक की याद

आगे उन्होंने लिखा, यह एक नया डायरेक्टर है! बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़कर यह इंडस्ट्री में घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड तोड़ेगा भी! और रणवीर सिंह तुम क्या चीज हो यार? यह तुम्हारे करियर का अब तक का सबसे बेहतरीन काम है. तुम्हारे हर आंसू, तुम्हारी हर खामोश नजर और हर बार जब तुम अपने जबरदस्त स्वैग के साथ चलते हो, तो तुम यह साबित कर देते हो कि तुम महान आर्टिस्टों में से एक हो! तुम हमेशा से एक बहुत बड़े दर्जे के कलाकार रहे हो और हमेशा रहोगे. सचमुच एक 'धुरंधर' फिल्म स्टार! मैं उन दिनों में लौट गया जब मैं 70 के दशक में सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में एकदम प्योर और दमदार हिंदी सिनेमा देखा करता था. और फिल्म देखकर पूरी तरह से संतुष्ट होकर निकलता था और इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनने का सपना देखता था. आज मैं इस फिल्म इंडस्ट्री का एक हिस्सा हूं और 'धुरंधर' ने मुझे यह याद दिलाया कि आज यहां होने पर मुझे कितना गर्व और कितनी कृतज्ञता महसूस होती है. 

द ट्रेटर्स की शूटिंग में बिजी हैं करण जौहर

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म के इंटरवल के दौरान करण जौहर और उनकी टीम ने स्नैक्स का भी लुत्फ उठाया और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आए. स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि बड़े फिल्म निर्माता का जैसलमेर में इस तरह अचानक पहुंचना किसी खास प्रोजेक्ट से भी जुड़ा हो सकता है. करण जौहर की इस विजिट से शहर में फिल्मी माहौल बन गया और सिनेमा प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला. बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों जैसलमेर में अपने चर्चित रियलिटी शो “द ट्रेटर्स” के सीजन 2 की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हुए हैं. इस शो की शूटिंग शहर के लग्जरी होटल सूर्या गढ़ में की जा रही है, जहां पहले सीजन की शूटिंग भी भव्य स्तर पर आयोजित हुई थी. ऐतिहासिक लुक और डेजर्ट लोकेशन के कारण जैसलमेर इस शो के लिए परफेक्ट लोकेशन साबित हुआ है. करण जौहर अपनी टीम और कंटेस्टेंट्स के साथ एक तरफ जंहा शूटिंग कर रहे है तो वही दूसरी तरफ धुरंधर 2 का भी लुफ्त उठाते नजर आए है. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 के 9 दिनों में 9 रिकॉर्ड, 1100 करोड़ पार रणवीर सिंह की फिल्म, पठान-जवान के लाइफटाइम कमाई रह गई पीछे 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com