विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2021

कपिल बोले- बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप माइंड नहीं करते क्योंकि आपको ‘कैट’ पसंद है, विक्की कौशल ने दिया ये जवाब...देखें Video

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के इन दिनों सबसे डिमांडिंग हीरो विक्की कौशल को अपने सवाल से स्पीचलेस कर दिया.

कपिल बोले- बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप माइंड नहीं करते क्योंकि आपको ‘कैट’ पसंद है, विक्की कौशल ने दिया ये जवाब...देखें Video
कपिल के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे थे विक्की कौशल
नई दिल्ली:

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कपिल शर्मा कॉमेडी के किंग हैं और वे अपने शो पर आए मेहमानों से कभी-कभी ऐसे सवाल कर देते हैं, जिसका जवाब देना उनके लिए मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के इन दिनों सबसे डिमांडिंग हीरो विक्की कौशल को स्पीचलेस कर दिया. वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैन्स अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. ये वीडियो तब का है, जब कपिल के शो ‘द कपिल शर्मा' में विक्की कौशल मेहमान बनकर पहुंचे थे.

विक्की कौशल के इस वीडियो को एक फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल ऑडियंस के सवाल विक्की से पूछ रहे हैं. कपिल कहते हैं, ‘आजकल बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप माइंड नहीं करते क्योंकि आपको कैट पसंद है'. कपिल का यह सवाल सुनने के बाद विक्की ब्लश करते हैं और हंसने लगते हैं. दरअसल, कपिल का इशारा ‘कैट' से कैटरीना कैफ की तरफ था, जिन्हें इन दिनों एक्टर डेट कर रहे हैं. कपिल के सवाल का जवाब देते हुए विक्की कहते हैं कि ये काफी हॉरर सवाल था.

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों कई बार एक साथ स्पॉट भी होते हैं. फिल्म ‘उरी' के बाद विक्की कौशल की लोकप्रियता पहले से काफी बढ़ी हैं और आने वाले समय में वे ‘सरदार उधम' में दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Vicky Kaushal Video, Vicky Kaushal Viral Video, Vicky Kaushal In Kapil Sharma Show, Katrina Kaif, The Kpail Sharma Show, Vicky Kaushal And Katrina Kaif, Sardar Udham, Vicky Kaushal Throwback Video, Vicky Kaushal Photos, Vicky Kaushal Unseen Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com