जब कोई फिल्म खत्म होने के बाद भी दिमाग से नहीं निकलती और लोग उसके अगले पार्ट का इंतजार करने लगते हैं, वहीं से असली गेम शुरू होता है. इंडियन सिनेमा में कुछ ऐसी ही फिल्में आईं, जिनका पहला पार्ट सुपरहिट हुआ और दूसरे पार्ट ने आते ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया. थिएटर के बाहर भीड़, सोशल मीडिया पर चर्चा और हर तरफ उसी फिल्म का नाम, ये सब मिलकर इन फिल्मों को खास बना देता है. अब इसी लिस्ट में रणवीर सिंह की धुरंधर ने एंट्री लेकर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नंबर वन बनकर सबको चौंका दिया है.
धुरंधर
रणवीर सिंह की धुरंधर इस लिस्ट की असली खिलाड़ी बन गई है. फिल्म के दोनों पार्ट ने मिलकर 2911.7 करोड़ की कमाई कर ली है. पहले पार्ट से ही फिल्म ने माहौल बना दिया था और दूसरे पार्ट ने तो कमाई का तूफान ला दिया.
बाहुबली
प्रभास की बाहुबली को कौन भूल सकता है. इस फिल्म के दोनों पार्ट ने मिलकर 2460.60 करोड़ कमा लिए. दूसरे पार्ट ने तो थिएटर में लोगों को सीट से उठने ही नहीं दिया.
पुष्पा
अल्लू अर्जुन की पुष्पा का स्टाइल और डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है. पहले पार्ट ने 393 करोड़ कमाए, लेकिन दूसरे पार्ट ने सीधा 1800 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव का अवॉर्ड फंक्शन में कसा गया तंज, कॉमेडियन बोले- प्लीज...
केजीएफ
यश की केजीएफ ने भी फैंस का दिल जीत लिया. पहले पार्ट से कहानी शुरू हुई और दूसरे पार्ट ने 1250 करोड़ कमा कर इसे सुपरहिट बना दिया. दोनों मिलाकर 1500 करोड़ की कमाई हुई.
कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इसके दोनों पार्ट ने मिलकर 1300 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म की कहानी ने लोगों को काफी प्रभावित किया.
रोबोट
रजनीकांत की रोबोट भी इस लिस्ट में शामिल है. इसके दोनों पार्ट ने मिलकर 1120 करोड़ की कमाई की और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.
पोन्नियन सेल्वन
पोन्नियन सेल्वन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. इसके दोनों पार्ट ने मिलकर 833 करोड़ का कलेक्शन किया और फिल्म को काफी पसंद किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं