विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

जयललिता जैसी दिखने के लिए कंगना रनौत ने लीं हार्मोन पिल्स, इंटरव्यू में किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वजन बढ़ाने के लिए उन्हें हार्मोन पिल्स लेनी पड़ी थीं...

जयललिता जैसी दिखने के लिए कंगना रनौत ने लीं हार्मोन पिल्स, इंटरव्यू में किया खुलासा
'थलाइवी' में जयललिता का किरदार निभा रही हैं कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
  • कंगना रनौत ने किया खुलासा
  • जयललिता की बायोपिक में आएंगी नजर
  • फिल्म का पहला लुक हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalithaa Biopic) पर बन रही फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं. हाल ही में, फिल्म 'थलाइवी' (Thalaivi) में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पहला लुक रिवील हुआ था. जिसे देख हर कोई हैरान था. इस लुक में कंगना को फैन्स के लिए पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा था. अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने लुक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने इस किरदार के लिए 6 किलो वजन बढ़ाया है.
 

ड्राइवर की शादी में पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, Photos हुईं वायरल

एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि 6 किलो वजन बढ़ाने के लिए वह 'हार्मोन पिल्स' लेती थीं. कंगना रनौत (Kangana) ने इंटरव्यू में कहा, "इसकी बहुत जरूरत थी क्योंकि मुझे थोड़ा भारी दिखना था. मैं काफी लंबी और पतली हूं और मेरा चेहरा कोणीय है गोल नहीं. इसलिए मुझे थोड़ा अलग दिखने के लिए 'हार्मोन पिल्स' लेने की जरूरत पड़ी. साथ ही मैंने अपना वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा खाना खाना भी शुरू किया."

सलमान खान ने 'दबंग 3' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए बच्चों से कहा 'मम्मी पापा को बोलें डोनेट करें पैसा', वजह कर देगी हैरान

बता दें, तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalithaa Biopic) की बायोपिक का नाम तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' रखा गया है. इसका निर्देशन ए.एल विजय कर रहे हैं. इस साल कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की दो फिल्में 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' और 'जजमेंटल है क्या' रिलीज हुई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Film Thalaivi, Kangana Ranaut Interview, Kangana Ranaut Takes Hormone Pills, Thalaivi, Jayalalitha Biopic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com