विज्ञापन

कंगना रनौत का भड़का गुस्सा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में इस पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

कंगना रनौत ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी में निशाना साधते हुए कहा कि पहले तो मंदिर निर्माण का विरोध होता रहा और अब इस मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है.

कंगना रनौत का भड़का गुस्सा, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में इस पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं कंगना रनौत
Social Media
नई दिल्ली:

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया, लेकिन अब जब चढ़ावे से जुड़ी अनियमितताओं का मामला सामने आया है तो वही पार्टी आस्था का मुद्दा उठाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है.

क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने कहा, “कांग्रेस का दोहरा चरित्र जनता अच्छी तरह जानती है. भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं. सदियों के संघर्ष और बलिदान के बाद राम मंदिर बना है. कांग्रेस पहले इसका विरोध करती रही और अब चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाकर धार्मिक भावनाओं का राजनीतिकरण कर रही है.” कंगना ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने मंदिरों की संपत्ति और निधियों पर नियंत्रण करने की कोशिश की. अब वही लोग राम मंदिर के मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं.

कंगना रनौत ने अपनी पार्टी भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा सनातन संस्कृति, आस्था और भारतीय विरासत की रक्षा के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध रही है. पार्टी ने कभी आस्था को वोट बैंक की राजनीति का साधन नहीं बनाया, बल्कि उसे देश की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा माना है. उन्होंने हिमाचल की जनता से अपील की कि वे विकास, सुशासन और जनकल्याण पर ध्यान दें, न कि धार्मिक भावनाओं का दोहन करने वाली राजनीति पर.

मामला क्या है?

उत्तर प्रदेश पुलिस की SIT ने राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की नकदी गबन के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इस विवाद के बीच ट्रस्ट ने अपने महासचिव चंपत राय समेत कुछ सदस्यों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं.

यह भी पढ़ें: 800 करोड़ की राका में दीपिका पादुकोण की जगह इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे एटली!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Ram Mandir, Ram Mandir Theft Case, BJP, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com