Kamal Sadanah Daughter Leia Sadanah Latest Photo : फिल्म रंग में दिव्या भारती के साथ नजर आए भोली सी सूरत वाले वे एक्टर तो आपको याद ही होंगे. नाम है कमल सदाना. कमल फिल्म रंग से ही पहचाने जाते हैं. इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्में हैं, लेकिन अब बॉलीवुड से दूर हैं. हाल में जब एक पब्लिक इवेंट में वे नजर आए तो उनके साथ उनकी बेटी और बेटा भी दिखे. कमल की बेटी को देखते ही कैमरा उन्हीं पर टिक गया और देखने वालों की निगाहें भी. कमल की बेटी की मासूमियत को देख लोगों को दिव्या भारती की याद आ गई. तो कुछ लोग उनकी तुलना आज की मशहूर स्टार किड सारा अली खान, राशा थडानी और जाह्नवी कपूर से भी कर रहे हैं.
खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर
कमल सदानी की बेटी का नाम लिया नम्रता सदाना है. उनकी उम्र 22 साल है. लिया अपनी मां के साथ बार्सिलोना में रहती हैं और जब भारत में होती हैं तो पिता के साथ मुंबई में रहा करती हैं. लिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देख लोग उनकी तुलना बॉडीवुड एक्ट्रेसेस से करते हैं.
बुआ के नाम पर रखा गया नाम
कमल सदाना ने विदेशी मूल की लिसा जॉन के साथ शादी की थी. इसके कुछ साल बाद लिसा ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम पहले नम्रता सदाना रखा गया, जो कमल की दिवंगत बहन के नाम पर था. लेकिन अब उन्हें लिया सदाना के नाम से जाना जाता है. कई जगह वह अपना नाम लिया नम्रता सदाना इस्तेमाल करती हैं.
क्या बॉलीवुड में आएंगी लिया?
लिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं. कभी पूल साइड से तो कभी किसी वैकेशन के दौरान की तस्वीरें, जिन्हें उनके फॉलोवर्स काफी पसंद करते हैं. उनकी ब्यूटी और ग्लैमर को देख कई लोग ये अंदाजा लगाते हैं कि वह बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं. हालांकि उनकी ओर से या परिवार की ओर से कभी इसकी पुष्टि नहीं की गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं