बॉलीवुड में इन दिनों एक नई चर्चा तेज हो गई है, जिसकी शुरुआत फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल आर खान (KRK) के एक ट्वीट से हुई. दरअसल, KRK ने दावा किया है कि अभिनेता अक्षय खन्ना ने फिल्म दृश्यम 3 छोड़ दी थी, क्योंकि उन्हें फिल्म बहगम भाग2 में काम मिलने वाला था. लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें वह फिल्म भी नहीं मिली. केआरके के मुताबिक, भागम भाग 2 में अब अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं, जबकि निर्माता नरेंद्र हिरावत बताए जा रहे हैं. ऐसे में केआरके ने यह भी दावा किया कि अक्षय खन्ना के पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं बची है.
सुपरहिट है दृश्यम फ्रैंचाइजी
हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक अक्षय खन्ना या फिल्म की टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इसलिए यह साफ नहीं है कि केआरके का दावा कितना सच है और कितना सिर्फ चर्चा का हिस्सा. फिल्म दृश्यम और दृश्यम 2 की सफलता के बाद दर्शकों को दृश्यम 3 का बेसब्री से इंतजार है. इन फिल्मों में अजय देवगन की दमदार एक्टिंग ने कहानी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. अगर अक्षय खन्ना सच में इस फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए हैं, तो यह फैंस के लिए एक बड़ा बदलाव होगा.
Akshay Khanna did leave #Drishyam3 for film “Bhagam Bhaag2”! But Akshay didn't get that film. Manoj Bajpayee is in the film with Akshay Kumar! Director Raaj Shaandliya is directing the film. Narendra Hirawat is the producer! Means Akshay Khanna doesn't have any film right now.
— KRK (@kamaalrkhan) February 14, 2026
2006 में आई थी 'भागम भाग'
वहीं भागम भाग एक कॉमेडी फिल्म रही है, जिसका पहला पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था और काफी पसंद किया गया था. अब इसके सीक्वल को लेकर भी लोगों में उत्सुकता बनी हुई है. अगर इसमें अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी की जोड़ी बनती है, तो यह फिल्म एक अलग ही रंग में नजर आ सकती है. फिलहाल, यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया के दावों तक सीमित है. सच्चाई क्या है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा. लेकिन केआरके के इस ट्वीट ने इंडस्ट्री में हलचल जरूर मचा दी है.
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से मैच क्यों?', अशोक पंडित का पुलवामा की बरसी पर फूटा गुस्सा, राजपाल यादव पर किया बड़ा खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं