राजेश खन्ना और तनुजा की फिल्म हाथी मेरे साथी साल 1971 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. ये 1971 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. उनकी इस फिल्म को सलीम-जावेद ने लिखा था. हाथी मेरे साथी को एमए थिरुमुगम ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म की कहानी 4 हाथियों के राजू से रिश्ते को लेकर थी. ये रिश्ता तब और गहरा हो जाता है जब चार हाथी राजू की जान बचाते हैं. मगर राजू की पत्नी अपने बच्चे को लेकर हाथियों से डरती है और उसे हाथी या परिवार में से किसी एक को चुनने के लिए कहती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तनुजा के दीवाने हो गए थे हाथी
रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की शूटिंग के दौरान हाथी तनुजा के इतने दीवाने हो गए थे कि उन्होंने उन्हें किसी भी सीन के लिए राजी करना आसान नहीं था. बताया जाता है कि फिल्म में जिस सीन में हाथी को तनुजा को धक्का देना था वह सीन एक बड़ी मुसीबत बन चुका था. दरअसल हाथी तनुजा को धक्का मारने को राजी नहीं थे. जब हाथी सीन के लिए तैयार नहीं हुए तो डायरेक्टर को तनुजा की जगह किसी बॉडी डबल के साथ ये सीन करना पड़ा.
हाथी मेरे साथी की बात करें तो ये देइवा चेयल फिल्म का रीमेक थी. जब हिंदी रीमेक बना तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. हाथी मेरे साथी के साथ उसी दिन अंदाज भी रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. तनुजा ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है. उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. तनुजा और राजेश खन्ना की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता था. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था जिसमें अधिकार, हमशक्ल, बंदिश और नसीहत जैसी कई फिल्में शामिल हैं. ये सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थीं. तनुजा अब तो एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं. वो कई बार टीवी रियलिटी शो में नजर आ जाती हैं. जहां पर उनसे कई पुराने किस्से सुनने को मिलते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं