विज्ञापन

कभी हां कभी ना की क्यूट 'ऐना' का 33 साल बाद हुआ ऐसा हाल, शाहरुख खान की हीरोइन को देख फैंस बोले- हो नहीं सकता

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘कभी हां, कभी ना' मासूम और बेहद खूबसूरत ‘ऐना' यानी सुचित्रा कृष्णमूर्ती नजर आई थीं. सुचित्रा ने अपने चुलबुले अंदाज और मासूम अदाओं से दर्शकों को दीवाना बना दिया था.

कभी हां कभी ना की क्यूट 'ऐना' का 33 साल बाद हुआ ऐसा हाल, शाहरुख खान की हीरोइन को देख फैंस बोले- हो नहीं सकता
कभी हां कभी ना की ऐना का बदला लुक

शाहरुख खान की फिल्म कभी हां कभी ना आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है. इस फिल्म में ‘ऐना' का किरदार निभाने वाली सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. उनकी प्यारी मुस्कान और सादगी भरा चेहरा आज भी लोगों को याद है, लेकिन समय के साथ उनका लुक काफी बदल गया है और वह अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर नजर आती हैं. कैसी दिखती हैं 33 साल बाद एक्ट्रेस? आइए आप भी देख लीजिए.

टीवी सीरियल से किया डेब्यू 

27 नवंबर 1975 को जन्मी सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बहुत कम उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी. महज 12-13 साल की उम्र में उन्होंने टीवी सीरियल ‘चुनौती' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की और साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में भी काम किया. हालांकि उन्हें असली पहचान कभी हां कभी ना से ही मिली, जिसमें वह शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म में उनका किरदार ‘ऐना' बेहद लोकप्रिय हुआ. खासकर फिल्म का गाना ‘आना मेरे प्यार को' दर्शकों के बीच काफी हिट साबित हुआ. इस गाने और फिल्म की कहानी ने सुचित्रा को रातों-रात स्टार बना दिया था. उनकी सादगी और नैचुरल एक्टिंग ने उन्हें उस दौर की अलग पहचान दिलाई.

म्यूजिक वीडियोज में भी आईं नजर 

फिल्मों के अलावा सुचित्रा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं. बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक अच्छी सिंगर भी हैं. उन्होंने अपने करियर में एक्टिंग के साथ-साथ म्यूजिक में भी हाथ आजमाया. हालांकि उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखना आसान नहीं था. एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने बताया था कि उनका परिवार नहीं चाहता था कि वह फिल्मों में काम करें. लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया. यहां तक कि फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा था. आज भले ही सुचित्रा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके निभाए किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं.

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो शो, जिसकी सिर्फ 13 एपिसोड में सिमटी कहानी, फिर भी IMDb रेटिंग 8.1, दिखे थे करण जौहर-उर्मिला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suchitra Krishnamoorthi, Suchitra Krishnamoorthi Photo, Kabhi Haan Kabhi Naa, Suchitra Krishnamoorthi News, Suchitra Krishnamoorthi Photo Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com