विज्ञापन
This Article is From May 23, 2018

खुली जीप में इस एक्ट्रेस के साथ घूमते नजर आए जॉन अब्राहम, वीडियो हुआ Viral

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'परमाणु' को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

खुली जीप में इस एक्ट्रेस के साथ घूमते नजर आए जॉन अब्राहम, वीडियो हुआ Viral
खुली जीप में बैठे जॉन अब्राहम और डियाना पेंटी
  • दिल्ली में दिखे जॉन और डियाना
  • खुली जीप में घूमते नजर आए
  • 'परमाणु' फिल्म का किया प्रमोशन
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'परमाणु' को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अपने बिंदास अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले जॉन अब्राहम अपनी फिल्म के रिलीज से पहले नए लुक में नजर आए. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दिल्ली के सड़क पर खुली जीप में घूमते दिखाई दे रहे हैं. जॉन को ऐसे अंदाज में देखने के बाद फैन्स उनके पीछे भागने लगे, लेकिन सबसे सस्पेंस वाली बात यह थी कि आखिर जीप में उनके साथ कौन सी एक्ट्रेस बैठी थी. हालांकि फैन्स के आवाज लगाने पर जॉन के साथ खुली जीप में पीछे की ओर बैठी इस एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर देखा.

‘जय जवान, जय विज्ञान’ की बात करती है जॉन अब्राहम की 'परमाणु'
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


जॉन अब्राहम के साथ 'परमाणु' फिल्म की को-एक्ट्रेस डायना पेंटी जीप में बैठी हुईं थीं. जॉन ब्लैक कलर के आउट फिट में दिखे, जबकि डायना आर्मी लुक में दिखीं. बता दें कि दिल्ली में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों ने ही 'परमाणु प्राइड परेड' निकाली थी. दिल्ली का सबसे प्रमुख कनॉट प्लेस में दोनों खुली जीप में बैठकर सवारी की. जॉन ने ट्वीट कर इस पैदल मार्च के बारे में लोगों को जानकारी दी थी. फिल्म में बमन ईरानी भी हैं और इसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है लेकिन इसके कैरेक्टर काल्पनिक हैं.
 

'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' का पहला पोस्टर रिलीज, नक्शे में छिपे दिखे जॉन अब्राहम

कृअर्ज एंटरटेनमेंट की प्रेरणा अरोड़ा और अर्जुन एन. कपूर कहते हैं, “हम इस फिल्म के जरिये जय जवान, जय विज्ञान के नारे को दिखाना चाहते हैं. परमाणु देश के अनजान हीरो से रू-ब-रू कराने की एक कोशिश है. रुस्तम और टॉयलेटः एक प्रेम कथा के बाद यह फिल्म न सिर्फ मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई गई है बल्कि इसमें देश के गर्व की बात भी जुड़ी हुई है.” यह थ्रिलर फिल्म 25 मई को रिलीज होगी.

VIDEO: फिल्म 'परमाणु' के स्टार कास्ट से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Abraham, Diana Penty, Pramanu Pride Parade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com