विज्ञापन
This Article is From Feb 29, 2020

जावेद अख्तर ने 'सांप्रदायिक' कहने पर विवेक रंजन अग्निहोत्री को लगाई फटकार, तो डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने हाल ही में एक ट्वीट करके विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) और बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) को ट्वीट करके फटकार लगाई थी.

जावेद अख्तर ने 'सांप्रदायिक' कहने पर विवेक रंजन अग्निहोत्री को लगाई फटकार, तो डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब
जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और विवेक रंजन अग्निहोत्री का ट्वीट हुआ वायरल
  • .विवेक रंजन अग्निहोत्री को जावेद अख्तर ने लगाई फटकार
  • डायरेक्टर ने भी ट्वीट कर दिया जवाब
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों में दो हिस्सों में बंट गई है. जहां एक तरफ कुछ सेलेब्रिटीज नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसका विरोध कर रहे हैं. राजधानी दिल्ली में भी हालात काफी नाजुक हैं. ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बीच भी ट्विटर पर जंग छिड़ गई है. दरअसल, हाल ही में जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने एक ट्वीट किया है, इस ट्वीट में उन्होंने बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) और सिंगर बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) पर उनके 'सांप्रदायिक' कहने को लेकर निशाना साधा है.  

करीना-सैफ करवा रहे थे फोटो शूट, तैमूर ने गन लेकर किया कुछ ऐसा...Video हुआ वायरल


जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आजकल विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) और बाबुल सुप्रियो (Babul Supriyo) मुझे सांप्रदायिक मान रहे हैं. इस विकट परिस्थिति में भी आप मुझे हंसाने में कामयाब रहे. मुझे उनका धन्यवाद करना चाहिए." जावेद अख्तर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. 

जेमिमा रोड्रिगेज ने टी-20 WC के दौरान न्यूजीलैंड की बच्चियों को सिखाया बॉलीवुड डांस, Video हुआ वायरल

विवेक रंजन अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने जावेद अख्तर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "सारी कट्टरता झूठी है, क्योंकि यह ईश्वर की प्रकृति और सत्य की बहुलता का विरोधाभास है. सत्य को एक पुस्तक में, या एक धर्म में बंद नहीं किया जा सकता है. भगवान अनन्त, सार्वभौमिक और अनंत (सनातन) है और किसी भी धर्म की एकमात्र संपत्ति नहीं हो सकती है." विवेक रंजन अग्निहोत्री का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Akhtar, Vivek Ranjan Agnihotri, Javed Akhtar Reaction On Vivek Ranjan Agnihotri Communal Comment, Javed Akhtar Twitter, Javed Akhtar Tweet Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com