विज्ञापन

ट्रंप और नेतन्याहू पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- इन जैसे सभी गुंडों ने...

शनिवार 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमलों में खामेनेई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए उन्हें इतिहास के सबसे बुरे व्यक्तियों में से एक बताया.

ट्रंप और नेतन्याहू पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- इन जैसे सभी गुंडों ने...
ईरान-इजाइल वॉर पर क्या बोले जावेद अख्तर?
Social Media
नई दिल्ली:

मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हालिया सैन्य हमले की कड़ी आलोचना की है, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. रविवार को जावेद अख्तर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस बार डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल ने अपनी सीमा पार कर दी है. उन्होंने लिखा कि यदि इस दुस्साहस को बिना किसी रोक-टोक के जारी रहने दिया गया और ईरान के साथ 2003 के इराक हमले जैसा व्यवहार किया गया, तो चीन वैश्विक स्तर पर अपनी पूरी साख खो देगा.

उन्होंने आगे कहा कि बेंजामिन नेतन्याहू और ट्रंप ने, हर गुंडे की तरह, दूसरों को कोने में धकेल दिया है, जिससे अब उनके पास निर्णायक प्रतिक्रिया देने के सिवा कोई रास्ता नहीं बचा है. एक यूजर ने कमेंट में चीन से तुरंत कार्रवाई करने की सलाह दी, तो जावेद अख्तर ने जवाब दिया कि उन्हें या हमें चीन को कुछ सलाह देने की जरूरत नहीं. यह सिर्फ उनका अनुमान है और देखना होगा कि आगे क्या होता है.

गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका और इजराइल के हमलों में खामेनेई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पर खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए उन्हें इतिहास के सबसे बुरे व्यक्तियों में से एक बताया. इजराइल ने भी कई प्रमुख कमांडरों के मारे जाने की जानकारी दी. यह घटना मिडिल ईस्ट में तनाव को और गहरा कर रही है, जबकि दुनिया भर में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

अबू धाबी में फंसे सेलेब्स

बता दें कि दुबई में भी टेंशन बढ़ी हुई है वहां का सबसे व्यस्त रहने वाला एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है जिस वजह से यात्री मुश्किल में फंस चुके हैं. साउथ के सुपरस्टार अजित भी वहीं हैं. इनके अलावा एक्ट्रेस ऐशा गुप्ता भी इस वक्त अबू धाबी में ही हैं.

यह भी पढ़ें: दुबई पर हमले के बीच फैन्स को हुई आर माधवन की चिंता, एक्टर ने बताया- मैं बिल्कुल सेफ हूं और इस वक्त...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com