सिनेमा के शौकीनों के लिए नया साल कई सौगात लेकर आया है. इस महीने आपको एक तरफ कमाल के एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म देखने को मिलेगी, वहीं सुपर स्टार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म भी इस महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यही नहीं, सुपर हिट फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. इसके अलावा तेलुगू स्टार महेश बाबू और कैटरीना कैफ की फिल्में भी फैंस को लुभा सकती है. तो आइए जानते हैं कि इस साल की शुरुआत आप किन फिल्मों के साथ कर सकते हैं.
जनवरी में रिलीज होने वाली 5 फिल्में (January movies 2024 list)
रुस्लान
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म रुस्लान भी इसी दिन रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को कात्यायन शिवपुरी ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में आयुष के अलावा सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे, जगपति बाबू भी अभिनय करते दिखेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैं अटल हूं
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक मैं अटल हूं भी इस महीने रिलीज हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि राघव ने किया है और पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाया है. यह फिल्म 19 जनवरी को रिलीज होगी.
फाइटर
सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज होनी है. इस मूवी में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. फिल्म में ये दोनों एक फाइटर पायलट हैं और अनिल कपूर उनके गुरु की भूमिका में हैं. फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज भी नजर आएंगे.
मेरी क्रिसमस
मेरी क्रिसमस फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होने वाली है जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है. इस मूवी का निर्देशन बदलापुर और अंधाधुन जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके श्रीराम राघव ने किया है. इस मूवी में मुख्य किरदार कैटरीना कैफ और साउथ के एक्टर विजय सेतुपति निभा रहे हैं. इस फिल्म के हिन्दी संस्करण में संजय कपूर, विनय पाठक, राधिका आप्टे भी नजर आएंगे.
गुंटूर कारम
तेलुगु भाषा की यह फिल्म भी 12 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस मूवी में मुख्य किरदार जाने माने साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू हैं जो लगातार तीसरी बार फिल्म निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ काम कर रहे हैं. यह एक ड्रामा फिल्म है जिसमें प्रकाश राज, मीनाक्षी चौधरी, श्रीलीला आदि भी भूमिका निभाते नजर आएंगे.
लाल सलाम
रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या निर्देशित फिल्म लाल सलाम भी इसी दिन रिलीज होगी. यह फिल्म 1993 मुंबई सांप्रदायिक दंगों के बीच की एक घटना पर आधारित है. फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत, सेंथिल, जीविता, केएस रविकुमार जैसे कलाकार हैं.
इसके अलावा, मीन गर्ल्स (12 जनवरी), द बुक ऑफ क्लीयरेंस (12 जनवरी) भी सिनेमा हॉल में नजर आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं