विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2019

जाह्नवी कपूर के साथ आखिर क्या हुआ ऐसा, चेहरे पर उड़ रहीं थी हवाइयां- देखें फोटो

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, इस फोटो में जाह्नवी कपूर बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं.

जाह्नवी कपूर के साथ आखिर क्या हुआ ऐसा, चेहरे पर उड़ रहीं थी हवाइयां- देखें फोटो
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फोटो हुई वायरल
  • जाह्नवी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • हैरान-परेशान नजर आ रही हैं जाह्नवी कपूर
  • जाह्नवी कपूर के सिंपल लुक को किया जा रहा है पसंद
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जल्द ही फिल्म 'रूही-अफ्जा' (Roohi-Afza) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर 'रूही' और 'अफ्जा' का डबल रोल निभाती दिखाई देंगी. 'रूही अफ्जा' में जाह्नवी कपूर  (Janhvi Kapoor) के साथ बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वरुण शर्मा भी हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और हाल ही में जाह्नवी कपूर का एक लुक सामने आया है. जाह्नवी कपूर इन वायरल फोटो में हैरान-परेशान नजर आ रही हैं. जाह्नवी कपूर एक आम और सीधी-सादी लड़की के किरदार में दिखाई दे रही हैं. ऐसा माना जा रहा है कि जाह्नवी कपूर का यह लुक उनकी फिल्म 'रूही-अफ्जा' के लिए है. 'रूही अफ्जा' के लिए जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. 

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण से मांगा आईडी तो एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

'रूही-अफ्जा'  (Roohi-Afza) के लिए अपने पहले लुक में जाह्नवी कपूर  (Janhvi Kapoor) ने साधारण सलवार कमीज और ग्रीन दुपट्टा पहना हुआ है. इस फोटो में जाह्नवी कपूर कुछ सोचती हुई और थोड़ा परेशान नजर आ रही हैं. उनकी इस फोटो में वह एक छोटे शहर की आम लड़की लग रही हैं. जाह्नवी कपूर की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. 

अमिताभ बच्चन को फैन ने 'अभिमान' की दिलाई याद तो बिग बी बोले- 'सूर्यवंशम' की शूटिंग...

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on


बता दें कि फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के डबल रोल में से उनका एक किरदार काफी सीधा-सादा नजर आएगा. जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अपकमिंग फिल्म रूही-अफ्जा एक हॉरर कॉमेडी बेस्ड फिल्म है. यह फिल्म उत्तर प्रदेश के छोटे शहर मुरादाबाद पर आधारित है. इस फिल्म के जरिए राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे. इस फिल्म के अलावा जाह्नवी कपूर जल्द ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी अपना लीड रोल अदा करेंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Roohi Afza, Rajkumar Rao, Janhvi Kapoor Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com