विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2021

जाह्नवी कपूर ने तस्वीरें शेयर कर कोरोना को दिया संदेश, बोलीं- चले जाओ...

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

जाह्नवी कपूर ने तस्वीरें शेयर कर कोरोना को दिया संदेश, बोलीं- चले जाओ...
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की तस्वीरें हुईं वायरल
  • जाह्नवी कपूर की तस्वीरें हुईं वायरल
  • एक्ट्रेस ने कोरोना के लिए लिखा संदेश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं photos
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फिल्मों में अपनी एक्टिंग से जाह्नवी कपूर ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसके अलावा भी वह हमेशा अपने स्टाइल और लुक्स के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, इसी के साथ जाह्नवी ने कोरोना (Coronavirus) को संदेश भी दिया है. दरअसल, जाह्नवी कपूर इन तस्वीरों में सिल्वर कलर के जैकेट में नजर आ रही हैं, साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर का कैप भी लगाया हुआ है. 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने जो कैप पहनी हुई है, उस पर लिखा है, 'चले जाओ.' एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "तुम्हारे लिए एक मैसेज मिला है कोरोना." जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxsena) में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार अदा किया था. फिल्म में जाह्नवी के रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं. जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर 'घोस्ट स्टोरी (Ghost Story)' में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी दर्शकों का खूब दिल जीता. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Photos, Janhvi Kapoor Instagram, Janhvi Kapoor Photo Viral, Janhvi Kapoor Message For Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com