आईफोन ने हर साल की तरह इस बार भी अपने फोन की नई सीरीज लॉन्च की, लेकिन इस बार आईफोन 18 की कीमतों को लोगों ने हैरान कर दिया. जब से इसके प्राइज रिवील हुए हैं सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स और रील्स वायरल हो रही हैं. वहीं अब जब आईफोन ने अपने फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लॉन्च किया है तो इसके प्राइज को जानने के बाद तो लोग सिर्फ हैरान नहीं हुए, बल्कि जो इसे खरीदने की सोच रहे हैं वो भी सोच में पड़ जाते हैं. इसकी कीमत जानने के बाद भी सोशल मीडिया पर लोगों की रील्स और मीम्स वायरल हो रहे हैं. अब फेमस कॉमेडियन जैमी लिवर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए, अपने दिल का हाल बयां किया है.
मुझे फ्री मे दे दो
महंगा फोन खरीदने का मन तो बहुत लोगों का करता है, लेकिन जब उसकी कीमत सुनकर बजट बिगड़ने लगे, तो दिल की बात जुबान पर आ ही जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ है फेमस कॉमेडियन और एक्ट्रेस जेमी लिवर (Jamie Lever) के साथ भी. एप्पल के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लेकर जेमी ने सोशल मीडिया पर ऐसी रील शेयर की, जिससे इस महंगे फोन की खरीदने की ख्वाहिश रखने वाले लोग जरूर रिलेट कर पाएंगे. जैमी ने अपनी पोस्ट पर एप्पल को टैग करते हुए लिखा, 'या तो मुझे फ्री दे दो @apple'. जेमी की ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: 43 साल पहले आशा भोसले की आवाज में आया दर्दभरा गाना, आज भी हर टूटे दिल वाले आशिकों के दर्द को करता है बयां
इसके साथ ही उन्होंने अपनी रील में गाना लगाया है "दिल मेरा बोले चल हट". ये गाना साल 2004 में आई हिंदी फिल्म 'शादी का लड्डू' का है. इसके साथ ही उन्होंने रील में लिखा ये उनके लिए है जो अपना iPhone Duo दिखा रहे हैं.
आखिर क्यों चर्चा में है Apple का iPhone Duo?
एप्पल ने अक्टूबर 2026 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च किया है. इस फोन में बड़ी स्क्रीन देखने को मिलती है. इसके बेद होने पर इसे कॉम्पैक्ट फोन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मल्टीटास्किंग के लिए स्प्लिट व्यू और नया डिजाइन भी दिया गया है. 16 अक्टूबर से इसके प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू की गई थी और 23 अक्टूबर से ये मिलने लगा था. आईफोन ड्यो का प्राइज इस तरह है-
- 256GB: 2,99,900 रुपए
- 512GB: 3,24,900 रुपए
- 1TB: 3,74,900 रुपए
- 2TB: 4,49,900 रुपए
कॉमेडी से लोगों को हंसाती हैं जेमी लिवर
जेमी लिवर हमेशा ही अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को हंसाती रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कॉमेडी वाले वीडियो शेयर होने के साथ ही लोग रीपोस्ट भी करते हैं. उनके वीडियोज में हर रोज की जिंदगी से जुड़े पल देखने को मिलते है, जिससे लोग आसानी से रिलेट कर पाते हैं. इस बार भी उन्होंने एक महंगे गैजेट को लेकर अपनी ख्वाहिश को मजाकिया अंदाज में पेश किया है. अब देखना होगा कि एप्पल जेमी की इस फ्री फोन वाली गुजारिश पर क्या रिएक्शन देता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं