- इरफान खान ने 54 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
- फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग से करते थे लोगों के दिलों पर राज
- इरफान खान के ऐसे डायलॉग, जो आज भी हैं लोगों के जेहन में मौजूद
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) का निधन हो गया है. बीते दिनों उन्हें खराब स्वास्थ्य को लेकर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था. इरफान खान ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है. इरफान खान एक ऐसे एक्टर थे, जिन्हें शायद इस बात की परवाह नहीं रहती कि किरदार कैसा है. कैसा भी रोल हो, उसे वो शिद्दत के साथ निभा सकते थे. फिल्म में न केवल उनकी एक्टिंग बल्कि उनके डायलॉग भी लोगों के दिलों-दिमाग में उतर जाते थे. वो जिस तरह सहजता से प्रेमिका के कान में रोमांटिक लाइनें फुसाफुसा कर बोलते थे, उसी सहजता से वो धमकी भी देते थे. हीरो का रोल हो या फिर विलेन का, हर किरदार को बखूबी निभाना इरफान खान को मालूम था.
इरफान खान की मनोरंजक फिल्में हों या फिर सामाजिक घटना पर आधारित, हर फिल्मों में उनके डायलॉग बिल्कुल हटकर होते थे...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
1- गुंडे
"पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है."
2- डी-डे
"गलतियां भी रिश्तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, हो जाती है."
3- जज़्बा
"शराफत की दुनिया का किस्सा ही खतम, अब जैसी दुनिया वैसे हम."
4- पान सिंह तोमर
"बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट मां."
5- साहेब बीवी और गैंगस्टर
"हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है."
6- तलवार
"किसी भी बेगुनाह को सजा मिलने से अच्छा है दस गुनहगार छूट जायें."
7- कसूर
"आदमी जितना बड़ा होता है.. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है."
8- द किलर
"बड़े शहरों की हवा और छोटे शहरों का पानी, बड़ा खतरनाक होता है."
9- ये साली जिंदगी
"लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे, चू#$%$ आशिकी के चक्कर में मर गया, और लौन्डिया भी नहीं मिली."
10- चॉकलेट
"शैतान की सबसे बड़ी चाल ये है कि वो सामने नहीं आता."
11- हैदर
"आप जिस्म है तो मैं रुह, आप फानी में लफानी."
12- लाइफ इन मेट्रो
"ये शहर हमें जितना देता है, बदले में कहीं ज्यादा हम से ले लेता है.''
13- हासिल
"और जान से मार देना बेटा, हम रह गये ना, मारने में देर नहीं लगायेंगे, भगवान कसम."
14- पीकू
'डेथ और शिट, किसी को, कहीं भी, कभी भी, आ सकती है.'
15- द लंच बॉक्स
"आई थिंक वी फॉरगेट थिंग्स इफ देयर इज नो बॅडी टू टेल देम."
16- लाइफ ऑफ पाई
"हंगर कैन चेंज एवरीथिंग यू थॉट यू न्यू आउट युअरसेल्फ."
17- जुरासिक वर्ल्ड
"द की टू ए हैप्पी लाइफ इज टू एक्सेप्ट यू आर नेवर एक्चुअली इन कंट्रोल."
18- मदारी
"तुम मेरी दुनिया छीनोगे, मैं तुम्हारी दुनिया में घुस जाऊंगा."
19- हिंदी मीडियम
"एक फ्रांस बंदा, जर्मन बंदा स्पीक रॉन्ग इंग्लिश, वी नो प्रॉब्लम, एक इंडियन बंदा से रॉन्ग इंग्लिश, बंदा ही बेकार हो जाता है जी."
20- करीब करीब सिंगल
"टोटल तीन बार इश्क किया, और तीनों बार ऐसा इश्क मतलब जानलेवा इश्क, मतलब घनघोर हद पार."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं