विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

Hindi Medium के सीक्वल की तैयारी शुरू, जानें अब क्यों परेशान हैं राज और पिया

Hindi Medium के सीक्वल की तैयारियां शुरू हो गई हैं. Hindi Medium 2 को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे.

Hindi Medium के सीक्वल की तैयारी शुरू, जानें अब क्यों परेशान हैं राज और पिया
इरफान खान की Hindi Medium का बनेगा सीक्वल
  • 'हिंदी मीडियम' रही थी हिट
  • इरफान थे लीड रोल में
  • सीक्वल में भी वे आएंगे नजर
नई दिल्ली: Hindi Medium के सीक्वल की तैयारियां शुरू हो गई हैं. Hindi Medium 2 को होमी अदजानिया डायरेक्ट करेंगे. ‘हिंदी मीडियम’ में लीड रोल निभाने वाले इरफान खान इसके सीक्वल में भी नजर आएंगे. होमी अदजानिया इससे पहले दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइंडिंग फैनी’ डायरेक्ट कर चुके हैं. फिल्म का निर्माण दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के तहत किया जाएगा. ‘हिंदी मीडियम (2017)’ को बेस्ट फिल्म के फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है. यही नहीं, इरफान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था.

Video: अभिनेता इरफान खान से खास मुलाकात



Blackmail Teaser: Blackमेल में दिखा इरफान खान का अनोखा अवतार, वीडियो देखकर हंस पड़ेंगे आप

दिनेश विजन और होमी अदजानिया इससे पहले एक साथ 2006 में ‘बीइंग साइरस’ फिल्म भी बना चुके हैं और इसके बाद दोनों ने ‘कॉकटेल’ बनाई थी जिसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी नजर आई थीं. इस खबर की पुष्टि करते हए दिनेश विजन ने कहा है, “होमी ज्यादा फिल्में नहीं बनाते हैं और वे उन्हीं विषयों में हाथ आजमाते हैं जो उन्हें पसंद आते हैं. जब मैंने उन्हें यह कहानी सुनाई तो उन्हें अच्छी लगी. ‘हिंदी मीडियम-2’ के लिए उन्हें साइन कर लिया गया है.”

Box Office Collection: 'ब्लैक पैंथर' के आगे 'अय्यारी' ने टेके घुटने, तीन दिन में बंटाधार

‘हिंदी मीडियम-2’ की कहानी एक दशक आगे की होगी. इस बार कहानी राज और बेटी पिया की होगी. पिया हिंदी मीडियम से अपनी पढ़ाई पूरी करेगी और फिर आगे क्या करना है इसके बारे में सोचेगी. होमी ने बताया, “मुझे फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद आय़ा था. यह नैरेशन वाकई काफी अच्छा था. लंबे समय से मुझे कोई इस तरह का प्रोजेक्ट भी नहीं मिला था.”

  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Medium, Irrfan Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com