बॉलीवुड में अब किसिंग और इंटीमेट सीन आम हो चुके हैं. शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में छोड़ दें तो तकरीबन सभी एक्टर्स फिल्मों में बिना किसिंग सीन के नजर ही नहीं आते हैं. बॉलीवुड अपनी इंटीमेट फिल्मों की वजह से बदनाम भी है, लेकिन हिंदी सिनेमा में किसिंग सीन कोई नई बात नहीं है. 92 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म के उस किसिंग सीन को सबसे लंबा माना जाता है, जिसमें एक्ट्रेस देविका रानी ने 30-40 के दशक में अपने को-स्टार संग तहलका मचा दिया था. देविका रानी भारत की पहली सुपरस्टार बनीं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर एक दशक तक राज किया.
कितने मिनट का था किसिंग सीन
देविका रानी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ से चर्चा में रहती थीं. साल 1933 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्मा' में उनके किसिंग सीन ने हंगामा मचा दिया था. फिल्म कर्मा का यह किसिंग सीन देविका और हिमांशु रॉय के बीच फिल्माया गया था. फिल्म में दोनों को राजकुमार-राजकुमारी के रोल में देखा गया था. इस सीन में राजकुमार को सांप काट लेता है और वह बेहोश हो जाते हैं और राजकुमारी उन्हें होश में लाने के लिए उनके होठों पर चुंबन करती हैं, यह सीन कोई रोमांटिक सीन नहीं था. कहा जाता है कि यह किसिंग सीन 4 मिनट लंबा था, लेकिन सच यह नहीं है.
फिल्म में क्यों डाला गया किसिंग सीन?
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लंदन में शूट हुई इस फिल्म का रनटाइम 63 मिनट का था. फिल्म का निर्देशन जे एल फ्रीयर हंट ने किया था और यह फिल्म ब्रिटिश राज में बनी थी, तो पश्चिमी दर्शकों को देखते हुए यह किसिंग सीन डाला गया था. किश्वर देसाई की किताब 'द लॉन्गेस्ट किस: द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ देविका रानी' (2020) के मुताबिक, देविका और हिमांशु की इस फिल्म दौरान नई-नई शादी हुई थी और इस तरह का सीन करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी. किताब के मुताबिक यह किसिंग सीन 4 नहीं बल्कि 2 मिनट लंबा था. यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी और देविका को आलोचना का सामना करना पड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं