बड़े पर्दे पर किसिंग सीन नजर आना अब बहुत आम सी बात लगने लगी है. ओटीटी पर क्रिएटिविटी को मिली छूट के नाम पर सिजलिंग सीन्स भी जमकर परोसे जा रहे हैं. लेकिन एक दौर में क्रिएटिविटी पर सेंसर बोर्ड की कैंची भारी हुआ करती थी. तब इस बात का खास ध्यान भी रखा जाता था कि फिल्मों में दिखाए गए सीन किसी भी व्यक्ति या समाज पर क्या असर डाल सकते हैं. वो ऐसा दौर था, जब किस करना, एक दूसरे के पास आना तो दूर की बात हीरो हीरोइन बहुत नजदीक भी नहीं जाया करते थे. उसी दौर में एक एक्ट्रेस ऐसी भी थी, जिसने ऐसे सारे नियम कायदे को ताक पर रख कर एक लंबा किसिंग सीन दिया था. वो भी आज से करीब 92 साल पहले.
किस एक्ट्रेस ने दिया था किसिंग सीन?
बड़े पर्दे पर पहला लिप किस वाला सीन देने वाली एक्ट्रेस थीं देविका रानी. जो ब्लैक एंड व्हाइट दौर की पहली लेडी सुपर स्टार मानी जाती थीं. देविका रानी ने फिल्म कर्मा में ये किसिंग सीन दिया था. आपको बता दें कि फिल्म कर्मा साल 1933 में रिलीज हुई थी, जिसमें देविका रानी के अपोजिट थे हिमांशु रॉय. कहा जाता है कि हिमांशु रॉय उस वक्त देविका रानी के प्यार में दीवाने थे. उन्हें देखते ही हिमांशु रॉय ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी. देविका रानी के साथ उन्हीं पर हिंदी फिल्मों का पहला किसिंग सीन फिल्माया गया, जो करीब चार मिनट तक चला.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बैन कर दी गई थी फिल्म
हिमांशु रॉय की दीवानगी इतने पर ही नहीं ठहरी. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया. जिसके बाद हिमांशु रॉय ने देविका रानी से शादी भी कर ली. हालांकि इस सीन के बाद देविका रानी की काफी आलोचना भी हुई. उस दौर की नजाकत को समझते हुए फिल्म को प्रतिबंधित भी कर दिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं