- उर्मिला मातोंडकर ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर की शिकायत दर्ज
- उत्तरी मुंबई सीट से चुनावी मैदान में उतरीं हैं उर्मिला
- बीजेपी के गोपाल शेट्टी से चल रही हैं पीछे
एक तरफ जहां चुनावी नतीजों (Election Results) के रुझान लगातार आ रहें हैं, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अभिनेता समेत कई राजनीतिक दिग्गज लगातार बीजेपी (BJP) पर निशाना साध रहे हैं. उत्तरी मुंबई (Mumbai North Constituency) संसदीय सीट से कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी को लेकर ट्वीट किया है. उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने ट्विटर के जरिए कहा, 'मागाथाने (Magathane) की ईवीएम 17 सी में सिग्नेचर और मशीन के नंबर अलग है, इसको लेकर चुनाव आयोग (Election Commission) के पास शिकायत दर्ज कर दी गई है.'
चुनाव रुझानों पर बॉलीवुड एक्ट्रेस का आया रिएक्शन, बोलीं- विपक्ष के लिए शोक सभा...
On the form of EVM 17C from Magathane, the signatures and the machine numbers are different. A complaint has been filed with the Election Commission.
— Urmila Matondkar (@OfficialUrmila) May 23, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर एग्जिट पोल (Exit Poll) के समय से ही आवाजें उठ रहीं हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. और न ही अभी तक कुछ साबित हो पाया है. लोगों का कहना है कि कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टी अपनी हार का दाग ईवीएम पर थोपना चाहती हैं. इसलिए बार-बार को निशाना बना रहीं हैं.
बता दें बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) 2019 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election) में कांग्रेस की ओर से उत्तरी मुंबई सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी हैं. फिलहाल उर्मिला मातोंडकर गोपाल शेट्टी से काफी पीछे चल रहीं हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं