बाहुबली फिल्म में अवंतिका के रोल में तमन्ना भाटिया
- IMDb की टॉप 10 इंडियन स्टार्स में साउथ एक्टर्स
- तमन्ना, प्रभास, अनुष्का को मिली जगह
- पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए साउथ इंडियन स्टार्स
नई दिल्ली:
द इंटरनेट मूवी डाटाबेस यानी 'IMDb' ने टॉप इंडियन स्टार्स की सरप्राइज करने वाली लेटेस्ट लिस्ट जारी की है. सबसे सरप्राइज करने वाली बात यह है कि शाहरूख खान, आमिर खान और सलमान खान के अलावा 3 ऐसे स्टार्स के नाम रहे. जिन्हें पहले इस लिस्ट में कभी नहीं देखा गया. यह नाम है बॉलीवुड ही नहीं, दुनिया भर में धमाल मचाने वाली फिल्म बाहुबली है. बाहुबली के लीड एक्टर प्रभास, तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी भी इस लिस्ट में शामिल हुईं हैं. ऐसा पहली बार हुआ है जब साउथ के एक्टर्स को इस लिस्ट में शामिल किया गया हो. बता दें कि जहां पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: शाहरूख, आमिर और सलमान को जगह मिली तो वहीं चौथे नंबर पर बाहुबली में अवंतिका का रोल करने वाली तमन्ना भाटिया को जगह मिली है. यानी 'बाहुबली' प्रभास को भी तमन्ना ने पीछे छोड़ दिया.
पढ़ें: Movies 2017: साउथ की ये 10 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, टीवी पर भी रहीं सुपरहिट
बाहुबली का किरदार निभाने वाले प्रभास को IMDb की इस लिस्ट में छठवां स्थान मिला तो 'देवसेना' के रोल करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी को आठवीं पोशिजन मिली. टॉप 10 लिस्ट में साउथ एक्टर्स के आने के बाद यह साफ मालूम चलता है कि लोगों में अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडियन फिल्मों का भी काफी क्रेज देखने को मिल रहा है.
फिलहाल पांचवे पोजिशन पर इस साल हिंदी मीडियम, करीब करीब सिंगल जैसी हिट मूवी देने वाले एक्टर इरफान खान को मिला है. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सातवें स्थान पर जगह बनाने में सफल रहीं. बाकी बचे नौंवे और दसवें पोजिशन पर ऋतिक रोशन और कैटरीना को मिली.
पढ़ें: एक बार फिर 'बाहुबली' ने मचाया धमाल, कर डाला ये धांसू कारनामा
साउथ इंडियन फिल्म के फैंस के लिए भले ही यह अच्छी खबर है, लेकिन अक्षय कुमार लिए यह हैरान करने वाली बात है. चौंकाने वाली बात इसलिए है क्योंकि 2017 में जॉली एलएलबी 2, नाम शबाना और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी हिट फिल्मों को देने के बाद भी अक्षय कुमार को इस लिस्ट में कोई जगह नहीं मिल पाईं.
VIDEO: तो इसलिए 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' फिल्म है शानदार
फिलहाल अक्षय की अगली फिल्म पैडमैन अगले साल 26 जनवरी को देखने को मिलेगी तो वहीं दर्शक इस साल के आखिरी में सलमान खान की एक्शन फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का लुफ्त उठा सकेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IMDb, IMDb India, IMDb Top Indian Stars, Tamannaah Bhatia, Prabhas, Anushka Shetty, Salman Khan, Shah Rukh Khan, Aamir Khan