विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2025

हुमा कुरैशी की बदौलत मिले सोनाक्षी-जहीर के पेरेंट्स, दबंग गर्ल ने जहीर की मां के पैरों में बैठकर छुआ दिल

सोनाक्षी ने बताया कि दोनों परिवारों की पहली मुलाकात एक पार्टी के जरिए हुई थी. यह पार्टी अभिनेत्री हुमा कुरैशी के घर पर रखी गई थी. सोनाक्षी ने बताया कि इस पार्टी को खास तौर पर इस तरह रखा गया था कि दोनों परिवार बिना किसी दबाव के एक-दूसरे को समझ सकें.

हुमा कुरैशी की बदौलत मिले सोनाक्षी-जहीर के पेरेंट्स, दबंग गर्ल ने जहीर की मां के पैरों में बैठकर छुआ दिल
ऐसे हुई थी सोनाक्षी-जहीर के पेरेंट्स की मुलाकात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दुनिया में जब बात किसी पसंदीदा कपल की हो, तो उनके छोटे-छोटे पल भी सुर्खियां बन जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने घर पर एक खास मेहमान का स्वागत किया. इस मुलाकात में न सिर्फ खाने-पीने और हंसी-मजाक का दौर चला, बल्कि दोनों परिवारों से जुड़ी दिलचस्प बातें भी सामने आईं. दरअसल, मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल के लिए शूटिंग के सिलसिले में सोनाक्षी और जहीर के घर पहुंची थीं. उनके साथ उनके भरोसेमंद कुक दिलीप भी मौजूद थे. खास बात यह रही कि इस मौके पर सोनाक्षी और जहीर की दोनों माएं भी वहां मौजूद थीं, जिससे माहौल और भी गर्मजोशी भरा हो गया.

यह भी पढ़ें: धुरंधर के शोर में नेटफ्लिक्स पर आई 2 घंटे 29 मिनट की ये फिल्म, कहानी ऐसी आते ही बनी नंबर 1

Latest and Breaking News on NDTV

खाना बनाते समय फराह खान ने बातचीत को और दिलचस्प बनाने के लिए कपल से एक निजी सवाल पूछ लिया. उन्होंने पूछा कि सोनाक्षी और जहीर के माता-पिता की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी. इस पर सोनाक्षी ने मुस्कुराते हुए बताया कि दोनों परिवारों की पहली मुलाकात एक पार्टी के जरिए हुई थी. यह पार्टी अभिनेत्री हुमा कुरैशी के घर पर रखी गई थी. सोनाक्षी ने बताया कि इस पार्टी को खास तौर पर इस तरह रखा गया था कि दोनों परिवार बिना किसी दबाव के एक-दूसरे को समझ सकें. दिलचस्प बात यह रही कि इस पार्टी में न सिर्फ सोनाक्षी और जहीर के माता-पिता मौजूद थे, बल्कि हुमा कुरैशी के माता-पिता भी शामिल हुए थे. सभी ने साथ बैठकर बातचीत की, हंसी-मजाक किया, और माहौल बेहद खुशनुमा रहा। उस शाम सभी ने बहुत अच्छा समय बिताया.

Latest and Breaking News on NDTV

बातचीत के दौरान फराह खान ने सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा से भी एक सवाल किया. उन्होंने पूछा कि क्या उस पार्टी के दौरान उन्हें सोनाक्षी और जहीर के रिश्ते को लेकर कोई अंदाजा हुआ था. इस पर पूनम सिन्हा ने हंसते हुए कहा कि उन्हें उस समय कुछ-कुछ शक हो गया था. उन्होंने बताया कि पार्टी में सोनाक्षी, जहीर की मां के पैरों के पास बैठी हुई थीं, जो उन्हें थोड़ा अलग लगा. पूनम सिन्हा की इस बात पर फराह खान ने मजाकिया अंदाज में चुटकी ली और कहा कि कोई भी आम तौर पर अपने ही माता-पिता के पैरों के पास नहीं बैठता. फराह की इस बात पर सभी जोर-जोर से हंस पड़े.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Sonakshi Sinha, Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Couple Goals, Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Couple Therapy, Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com