बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने अपनी एक सोशल मीडिया से सनसनी मचा दी है. दरअसल हुमा ने इंस्टा पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह की तस्वीर शेयर की. इस पोस्ट में यूं तो हुमा कुरैशी ने बातें काम की थीं लेकिन रचित ने इस पोस्ट पर ऐसा कमेंट किया कि बात चर्चा में आ गया. हुमा ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट लिखी उसमें उनकी प्रोफेशनल अचीवमेंट के बारे में लिखा था. हुमा ने लिखा, कुछ कहानियां कैमरा रोल होने से बहुत पहले लिखी जा चुकी होती हैं. जब मैं पहली बार रचित से मिली मैं उनका टैलेंट देखकर हैरान रह गई. ये उनका पेशेंस है जो उन्हें खास बनाता है. बनारस जैसे छोटे शहर का एक लड़का वही सपना लेकर मुंबई आया जो हजारों की आंखों में सजता है और लोग हर साल मुंबई आते हैं. फर्क ये है कि सक्सेस रातों रात नहीं आती. वह रुका, काम किया, सीखा और आगे बढ़ा. इसी तरह रचित की तारीफ में हुमा ने एक लंबी पोस्ट लिखी.
हुमा की इस पोस्ट पर रचित ने कमेंट लिखा, थैंक्यू हुमी फॉर हार्ड लॉन्चिंग मी...हाहाहा...इसके आगे भी रचित ने बहुत कुछ लिखा लेकिन उनकी एक ये लाइन सारी लाइमलाइट लूट गई. इसके बाद तो केवल इसी कमेंट की चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि रचित ने इशारों-इशारों में अपना रिलेशनशिप कनफर्म कर दी है.

हुमा और रचित का रिश्ता
खबरें हैं कि हुमा और रचित का नाम कई दिनों से चर्चा में है. चर्चा शुरू हुई अकासा सिंह की एक तस्वीर से. अकासा ने हुमा और रचित की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें उनके 'हेवन एक छोटे से टुकड़े' के लिए बधाई दी थी. इसके बाद से दोनों के रिश्ते की खबरें उड़ने लगीं. इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में भी दोनों साथ में और मैचिंग आउटफिट्स में नजर आए थे. दोनों हिमेश रेशमिया की कॉन्सर्ट और थामा की स्क्रीनिंग पर भी साथ नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: आमिर खान के इवेंट में बेटे जुनैद को नहीं पहचान पाए सिक्योरिटी वाले, सलमान के रास्ते में आए तो यूं हटाया पीछे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं